NZ vs SL: श्रीलंका के लिए विश्वकप बना सपना, न्यूजीलैंड ने 65 रनों से हराया

0
2242
T20 World Cup 2022 Super 12 NZ vs SL Live Score New Zealand beat Sri Lanka latest update

सिडनी। NZ vs SL: T20 World Cup 2022 में करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को न्यूजीलैंड के हाथों 65 रनों से करारी मात झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 165 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका महज 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक 4 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक जडक़र न्यूजीलैंड के लिए जीत की नींव रखी।

NZ vs SL मैच में श्रीलंका की भी खराब शुरुआत हुई और श्रीलंका ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज निसांका के रूप में गंवा दिया। निसांका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन दूसरे ओवर में ही श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया। कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका को तीसरा झटका धनंजय डी सिल्वा के रूप में लगा इस सामय तक श्रीलंका सिर्फ स्कोर बोर्ड पर 5 रन जुटा सकी थी। श्रीलंका का चौथा विकेट भी जल्दी ही गिर गया और बोल्ट ने नेचरित असलंका को 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामन धराशायी हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज

NZ vs SL मैच में श्रीलंका ने पांचवा विकेट चमिका करुणारत्ने के रूप में गंवाया। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने छिटपुट रन बनाने की कोशिश की लेकिन फौरन बाद ही श्रीलंका का छठां विकेट भानुका राजपक्षे में रूप में गिरा, राजपक्षरे बड़ा शॉट लगाने के फेर में कैच थमा बैठे। इस समय तक श्रीलंका 11 ओवर में विकेट गंवाकर 62 रनों पर खेल रही थी। लेकिन तुरंत बाद सोढ़ी ने हसरंगा का विकेट झटक लिया। विकेटों का पतन यहीं नहीं थमा और आठवें विकेट के तौर पर टीम के कुल 65 रनों के स्कोर पर महीष तीक्षणा भी आउट होकर पेवेलियन लौट गए। श्रीलंका का 9th विकेट भी 94 रनों के स्कोर पर गिर गया और अब श्रीलंका की हार तय हो गई थी।

खराब शुरूआत के बाद न्यूजीलैंड ने दिया 168 का लक्ष्य

NZ vs SL मैच में इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 7 विकेट पर 167 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 64 गेंद पर 104 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। उनके अलावा दक्षिणा, डी सिल्वा और हसरंगा ने भी 1-1 विकेट हासिल किए। इस तरह श्रीलंका को 168 रनों का लक्ष्य मिला। टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए श्रीलंकाई टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

FIH Pro League 2022: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया

कीवी बल्लेबाज भी जूझे, 15 रन पर गंवाए तीन विकेट

NZ vs SL मैच में फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में पचास रन पूरे किए। जेम्स नीशम आठ गेंदों में पांच रन बना सके।

T20 World Cup 2022: ऐसा पहली बार हुआ है, पूरा पाकिस्तान मांग रहा भारत की जीत की दुआ

ग्लेन फिलिप्स के शतक ने पलट दी पूरी बाजी

NZ vs SL मैच में फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, आखिरी ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने शनाका के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा। ग्लेन फिलिप्स का शतक इस विश्व कप का दूसरा शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा टी20 विश्व कप में लगाया गया दूसरा शतक है। इससे पहले ब्रैंडन मैकुलम 2012 टी20 विश्व कप में 123 रन बना चुके हैं।

NZ vs SL: ग्रुप ऑफ डेथ में जीत का संघर्ष, आज श्रीलंका का न्यूजीलैंड से पंगा

कीवी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी के सामने हुए ढेर

NZ vs SL मैच में ईश सोढ़ी एक रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर पांच गेंदों में 11 रन और टिम साउदी एक गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा और लाहिरू कुमारा को एक-एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here