T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले ही इतिहास रच देंगे Suryakumar, बस कुछ घंटों का इंतजार!

0
206
T20 World Cup 2022 Semi Final 2 IND vs ENG Suryakumar Yadav create history, Highest ranking points ever

एडिलेड। T20 World Cup 2022: भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव टी20 विश्वकप में एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलकर टीम इंडिया के जीत के रथ को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। वह टूर्नामेंट में अभी तक पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें दो बार वह नाबाद भी रहे हैं।

T20 World Cup 2022 में सूर्या के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए हर किसी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। सूर्या भी अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे और भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। वह हालांकि इंग्लैंड को मैच से पहले ही एक बड़ा झटका दे सकते हैं।

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान में सेमीफाइनल की जंग आज, ये खिलाड़ी रच सकते हैं इतिहास

डेविड मलान का ऑल टाइम विश्व रिकॉर्ड खतरे में

T20 World Cup 2022 से पहले पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सूर्या इस वक्त अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और हर दिन नया कीर्तिमान रच रहे हैं। 32 साल के दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसके बाद अब उनके निशाने पर एक बड़ा विश्वरिकॉर्ड आ चुका है। टी20 में इस साल 1000 से अधिक रन और 50 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर सूर्या की नजर अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान के रिकॉर्ड पर है।

T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा चोटिल, कुछ देर बाद लौटे प्रैक्टिस पर, क्या खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ?

ऑल टाइम हाई रैंकिग में छू सकते हैं 900 प्लस का आंकड़ा

T20 World Cup 2022 के दौरान अब तक आईसीसी की टी20 विश्व रैंकिंग में 863 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज सूर्या अब ऑल टाईम हाई रैंकिंग में नया इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। दरअसल आईसीसी की टी20 रैंकिंग में सर्वाधिक 915 अंक हासिल करने का रिकॉर्ड मलान के नाम पर ही दर्ज है। मलान ने 2020 में इस कीर्तिमान को बनाया था। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ही दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 900 के आंकड़े को छूआ है। भारत के लिहाज से विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे बेस्ट है और उन्होंने 897 अंक हासिल किए थे। उनके बाद इस लिस्ट में बाबर आजम (896), केविन पीटरसन (882), मोहम्मद रिजवान (875), ईयोन मोर्गन (872), एलेक्स हेल्स (866) का नाम शामिल है।

Suryakumar Yadav के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी इंग्लैंड, गेंदबाजों को दिया मिशन ‘SKY’

सूर्या के पास 900 का जादूई आंकड़ा छूने का मौका

T20 World Cup 2022 के दौरान अगर सूर्या की मौजूदा रैंकिंग और उनके अंक पर नजर डालें तो उनके इस वक्त 863 अंक हैं और वह ऑल टाईम हाई रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं। लेकिन बुधवार (9 नवंबर) को आने वाली आईसीसी की नई रैकिंग में 900 से आंकड़े को छूने के साथ-साथ मलान का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि आईसीसी की आखिरी रैंकिंग 30 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसके बाद सूर्या का प्रदर्शन और भी खतरनाक रहा। उन्होंने 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ महज 16 गेंदों में 30 रन और फिर 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। ऐसे में उनके इस प्रदर्शन की वजह से उनकी रेटिंग प्वाइंट में इजाफा होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here