T20 World Cup: 8वां वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, पांच खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

0
166
T20 World Cup 2022 Rohit Sharma will play the eighth World Cup, five players will debut

नई दिल्ली। T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे T20 World Cup में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। यह उनका 8वां टी20 विश्व कप होगा। रोहित ने 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2021 तक के सभी टी20 विश्व कप खेले हैं और अगले महीने अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने वाले हैं। रोहित इन 8 विश्व कप में कुल मिलाकर 33 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 847 रन बनाए हैं। हालांकि टीम के 5 सदस्य ऐसे भी हैं जो टी20 विश्व कप में अपना डेब्यू करेंगे।

Chennai Open 2022 के पहले ही राउंड में हारीं भारत की टॉप सीड अंकिता रैना

T20 World Cup में अनुभव के मामले में टीम इंडिया दूसरे देशों पर भारती है। ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम इंडिया के 15 में से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले टी20 विश्व कप खेल चुके हैं। सिर्फ दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल का ही यह पहला टी-20 विश्व कप होगा।

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

विराट, अश्विन ने खेले हैं चार T20 विश्वकप

टीम इंडिया में शामिल 10 क्रिकेटरों में सात ऐसे हैं जिनका यह तीसरा या उससे ज्यादा विश्व कप (टी-20) होगा। उपकप्तान केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ही ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अब तक 2021 का विश्वकप खेले हैं।

– विराट कोहली – 2012, 2014, 2016, 2021 का विश्व कप खेल चुके हैं।

– रविचंद्रन अश्विन – 2012, 2014, 2016, 2021 का T20 World Cup खेल चुके हैं।

– दिनेश कार्तिक ने तीन (2007, 2009, 2010) टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं।

– भुवनेश्वर कुमार (2014, 2021), जसप्रीत बुमराह (2016, 2021) और हार्दिक पंड्या (2016, 2021) ने दो-दो टी-20 विश्वकप खेले हैं।

पिछले T20 विश्वकप के नौ क्रिकेटर टीम में हैं शामिल

ऑस्ट्रेलिया खेलने जा रही भारतीय टीम में नौ क्रिकेटर ऐसे हैं, जो बीते वर्ष यूएई में हुए T20 World Cup में खेले थे। तब टीम इंडिया सुपर-12 राउंड में ही बाहर हो गई थी। ये क्रिकेटर रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार हैं। श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर पिछले साल भी विश्वकप टीम के स्टैंडबाय में थे, इस बार भी दोनों को स्टैंडबाय में जगह मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here