T20 World Cup 2022 : भारत की हार का मजाक उड़ा रहे थे पाक पीएम, खुद ही हो गए ट्रोल

0
311
T20 World Cup 2022 Pak PM was making fun of India's defeat, trolls himself ENG vs IND

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। भारत की इस हार का मतलब यह है कि 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा। भारतीय टीम की इस हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। दरअसल उनके इस पोस्ट पर उनको खुद भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।

T20 World Cup 2022 फाइनल से पहले शहबाज शरीफ ने ट्विटर पर लिखा कि, संडे को 152/0 बनाम 170/0 के बीच टी20 विश्वकप का मुकाबला होगा। इस ट्विट के जरिये पाक पीएम भारत पर तंज कस रहे थे।

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप से शर्मनाक विदाई के बाद अब भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

पाक पीएम ने 152 और 170 का जिक्र कर किया तंज

T20 World Cup 2022 फाइनल से पहले इस ट्विट के बहाने पाक पीएम भारत की हार का मजाक उड़ा रहे थे। दरअसल, 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 152 रन बिना किसी विकेट के बनाकर पहले मुकाबले में 10 विकेट से मात दी थी। किसी भी विश्वकप के इतिहास में पाकिस्तान की यह टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत थी। इसके बाद T20 World Cup 2022  में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 170 रन बनाकर भारत को 10 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबले में हराया। यही कारण रहा कि शहबाज शरीफ ने ट्विट पर तंज कसते हुए 152 और 170 का जिक्र करते हुए ट्वीट किया।

ENG vs IND: 140 करोड़ भारतीयों का सपना टूटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारा भारत

खुद के ही पोस्ट पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम

T20 World Cup 2022 फाइनल से पहले शहबाज शरीफ ने अपने इस ट्वीट के जरिए जहां भारत की हार पर चुटकी लेने की कोशिश की। वहीं उन्हें खुद इस पोस्ट पर ही आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। कई लोगों ने इस पोस्ट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया। कईयों ने यह तक कहा कि, वह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संभाल लें। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा कि, आपके ऊपर बतौर प्रधानमंत्री यह शोभा नहीं देता। अगर यहीं भारत के प्रधानमंत्री होते तो ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिलता। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि, आप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक होना डिजर्व नहीं करते।

IPL 2023: टीमों में होगा बड़ा फेरबदल, 23 दिसंबर को कोच्चि में नीलामी

जिम्बाब्वे से हार के बाद भी शहबाज ने खड़ा किया था विवाद

T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से हार के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुद्जो मनांगाग्वा ने एक ट्वीट किया था, जिससे पाकिस्तानी बुरी तरह से चिढ़ गए थे। राष्ट्रपति ने पहले तो लिखा था कि, जिम्बाब्वे की टीम को जीत की बहुत बधाई, लेकिन बाद में उन्होंने लिखा कि, अगली बार असली मिस्टर बीन को भेजना। दरअसल मिस्टर बीन को लेकर मामला काफी गर्म था। पाकिस्तान के एक अभिनेता टीवी के मशहूर आर्टिस्ट मिस्टर बीन की नकल करने में माहिर हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी गहमा गहमी रही। इसी को लेकर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में तंज कसा। इस पर कुछ ही देर बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कमेंट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here