T20 World Cup 2022: टीम इंडिया में शमी-संजू सैमसन नहीं, ट्विटर पर फैंस ने निकाली भड़ास

0
325
T20 World Cup 2022 No Mohammed Shami, No Sanju Samson in Team India, fans outraged on Twitter

नई दिल्ली। T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। अधिकांश खिलाड़ियों का चुना जाना पहले से तय था लेकिन दो खिलाड़ियों का नाम टीम में नहीं होना अब चर्चाओं में हैं। एक खिलाड़ी हैं मोहम्मद शमी, जो पहले नेशनल टीम और फिर IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही टीम से बाहर हैं। दूसरे हैं संजू सैमसन, जिन्हें भी टीम इंडिया को लेकर लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। अब T20 World Cup 2022 के लिए टीम के ऐलान के साथ ही दोनों खिलाड़ी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं और फैंस इसे लेकर BCCI पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

फैंस इस बात से नाराज हैं कि एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी चयनकर्ताओं ने लगभग उसी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भी चुना है। हालंकि गेंदबाजी को लेकर राहत की खबर है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।

राहुल-पंत के चयन पर भड़का फैंस का गुस्सा

हाल ही में यूएई में आयोजित Asia Cup 2022 में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और ऋषभ पंत को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इसको लेकर टीम इंडिया के फैन्स गुस्से में हैं। वहीं, कुछ फैन्स सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार के चुने जाने का भी विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इनकी जगह मोहम्मद शमी और संजू सैमसन को T20 World Cup 2022 स्क्वॉड में चुना जाना चाहिए था।

ट्विटर पर ट्रैंड हुए शमी-सैमसन

टीम के एलान के बाद शमी और सैमसन तो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में दर्शकों के चहेते रहे थे। इन दोनों ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम योगदान दिया था। शमी आईपीएल चौंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम का हिस्सा थे, जबकि सैमसन रनर अप राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान थे। शमी को स्टैंडबाय के तौर पर ऑस्ट्रेलिया ले जाया जा रहा है, लेकिन वह किसी के चोटिल होने पर ही 15 सदस्यीय टीम में जगह बना सकेंगे। वहीं सैमसन इसमें भी शामिल नहीं हैं।

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी

सैमसन को ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी जगह नहीं

भारतीय टीम T20 World Cup 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। इसके लिए शमी को तो टीम में शामिल किया गया है, लेकिन सैमसन कहीं नहीं हैं। 20 सितंबर से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here