T20 World Cup 2022: पहले ही मैच में नामीबिया का धमाका, श्रीलंका को 55 रनों से हराया

0
2397
T20 World Cup 2022 Match 1 Qualifying round Sri Lanka vs Namibia Live Streaming

गीलोंग। T20 World Cup 2022 के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर हो गया है। क्वालिफाइंग राउंड के पहले ही मैच में नामीबिया ने श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को 55 रनों से हराकर धमाका कर दिया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 164 का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। नामीबिया के ऑलराउंडर्स ने मैच का पासा पलटा। जेन फ्राइलिंक और जेजे स्मिट ने 69 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने अहम मौकों पर श्रीलंका के 3 अहम विकेट भी लिए।

10 ओवर में आधी टीम पवेलियन लौटी

10 ओवर समाप्त होने तक श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। पावर प्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान दासुन शनाका और भानुका राजपक्षे (20) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। राजपक्षे को बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने कुक के हाथ कैच कराया। दोनों के बीच 34 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई। स्कोर आगे बढता कि हसरंगा डि सिल्वा भी 4 रन के निजी स्कोर पर शोल्ट्ज़ का शिकार बने।

श्रीलंका की शुरूआत खराब

T20 World Cup 2022 के पहले मैच में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को 12 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा। कुशल मेंडिस 6 रन के निजी स्कोर पर विसे का शिकार बन गए। पावर प्ले में टीम ने 3 विकेट खो दिए और महज 38 रन बनाए। पथुम निसांका 9 रन बनाकर आउट हुए। जबकि दनुष्का गुणथिलका खाता भी नहीं खोल पाए।

T20 World Cup 2022: ये पांच रिकॉर्ड टूट सकते हैं इस वर्ड कप में

नामीबिया ने दिया 164 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2022 क्वालिफाइंग राउंड के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। टीम की शुरूआत खराब रही और टीम ने 3 विकेट महज 35 रनों के स्कोर पर ही खो दिए थे लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया। नामीबिया ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन बनाए। यही कारण रहा कि टीम 163 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। जेजे स्मिट और जैन फ्रीलिंक ने शानदार बल्लेबाजी की। नामीबिया के लिए जेन फ्रीलिंक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

T20 World Cup 2022: श्रीलंका-नामीबिया की प्लेइंग-11

श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, धनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना।

नामीबियाः स्टीफन बार्ड, डेविड विसे, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ्रीलिंक, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here