T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा चोटिल, कुछ देर बाद लौटे प्रैक्टिस पर, क्या खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ?

0
206
T20 World Cup 2022 IND vs ENG latest Update Team India in trouble before semifinal, Rohit Sharma injured
PIC Credit: ANI

सिडनी। T20 World Cup 2022 के अपने सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। रोहित को एडिलेड में प्रैक्टिस करते समय दाहिने हाथ में चोट लगी। इसके बाद उनके हाथ में बर्फ का सेक किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि करीब आधे घंटे नेट्स से बाहर रहने के बाद रोहित ने फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित नेट्स में थ्रोडाउन प्रैक्टिस कर रहे थे। उन्होंने 18-20 बॉल ही खेली थीं कि आर्मर राघवेंद्र की 150 से ज्यादा की रफ्तार वाली एक गेंद उनके दाहिने हाथ की कलाई में लगी और वे प्रैक्टिस छोड़कर बाहर आ गए। दर्द के चलते 40 मिनट बाहर बैठे रहे। हालांकि, मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद रोहित प्रैक्टिस पर दोबारा लौट आए।

T20 World Cup 2022 सेमीफाइनल से पहले अब टीम प्रबंधन इस परेशानी से उबरने में जुटा है। उनकी चोट या उसकी गंभीरता को लेकर फिलहाल इस मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। नेट्स पर लौटे रोहित को पहले थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हरि ने बिना स्टिक के गेंदबाजी की।

T20 World Cup 2022: सबका एक ही अनुमान..भारत-पाक होंगे फाइनल में, दोहराया जाएगा 2007

सेमीफाइनल मुकाबले में बस दो दिन शेष

T20 World Cup 2022 सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मुकाबला 10 नवंबर (गुरुवार) को एडिलेड में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीम टी20 विश्वकप में 10 साल बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी जबकि नॉकआउट स्टेज में पहली बार दोनों का आमना-सामना होगा।

पहली बार रोहित की कप्तानी में विश्वकप में उतरी है टीम इंडिया

T20 World Cup 2022 में भारतीय टीम पहली बार रोहित की कप्तानी में खेल रही है। पिछले साल विराट के कप्तानी छोडऩे के बाद अनुभवी रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई थी। रोहित की कप्तानी में टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सुपर 12 स्टेज में उसे 5 में चार जीत मिली और अपने ग्रुप में टॉप पर रही। ग्रुप स्टेज उसने दक्षिण अफ्रीका को छोडक़र बाकी सभी टीमों को हराया।

Suryakumar Yadav के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी इंग्लैंड, गेंदबाजों को दिया मिशन ‘SKY’

T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here