T20 World Cup 2021: क्या कहते हैं भारत-पाक मुकाबलों के आंकड़े

0
1364

नई दिल्ली। ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) के शेड्यूल का ICC ने मंगलवार को ऐलान कर दिया है। इसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम कब किस टीम के साथ मैच खेलने वाली है। इसके बार में जानिए। टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

Tokyo Paralympics 2020: पीएम मोदी ने भारतीय पैरा-एथलीट्स का बढ़ाया हौंसला

पांच साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमें टी-20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। वैसे करीब ढाई साल पहले दोनों के बीच 16 जून 2019 को एकदिवसीय विश्व कप में भिड़ंत हुई थी और उस वक्त भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की थी। बात करें टी-20 क्रिकेट की तो साल 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें आमने सामने थीं। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।

टी-20 विश्व कप में छठी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी 

भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में छठी बार आमने सामने होंगी। इससे पहले पांच मैचों में चार भारत ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला टाई हुआ था। 2007 में फाइनल सहित दो बार दोनों टीमें भिड़ीं। साल 2012 में सुपर-8 में फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। इसके अलावा 2014 और 2016 में दोनों टीमें ग्रुप स्तर पर एक दूसरे के आमने-सामने थीं। यह टी-20 विश्व कप का सातवां सीजन होगा। इससे पहले छह सत्रों में से 2009 और 2010 में दोनों में कोई मुकाबला नहीं हुआ।

क्या कहते हैं आंकड़े

– भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इसमें छह बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि पाकिस्तान को एक जीत नसीब हुई है। वहीं एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।

– भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में अहमदाबाद में दूसरे टी-20 मुकाबले में 192/5 रन बनाए थे। भारत ने इसे  11 रनों से जीता था। युवराज सिंह को 72 रन की पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया था। ‘

– भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप 2016 में चौथे टी-20 मैच में महज 83 रनों पर समेटा था। इस मैच को भारत ने 27 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से जीता था। विराट को उनकी 49 रन की पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच मिला था।

24 अक्टूबर को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान 

2007 की T20 World Cup विजेता टीम आइसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए ग्रुप 2 में है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम है। ग्रुप 2 में दो और टीमें शामिल की जाएंगी, उनके नाम राउंड 1 के मैचों के नतीजों के बाद सामने आएंगे। भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में कुल पांच मैच खेलने हैं। पहला मैच 24 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।

ATP Rankings: Novak Djokovic 334 सप्ताह से शीर्ष पर कायम

टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को 

टीम इंडिया T20 World Cup 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में 31 अक्टूबर को दुबई के ही मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी। वहीं, 3 नवंबर को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को अपना तीसरा लीग स्टेज का मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। चौथा मुकाबला भारत को राउंड वन की क्वलीफायर बी1 की विजेता टीम के साथ 5 नवंबर को खेलना है। इसके अलाव ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारतीय टीम 8 नवंबर को क्वालीफायर ए2 टीम के साथ खेलेगी। भारत के सभी मुकाबले दुबई के समय के अनुसार शाम 6 बजे से खेले जाएंगे, लेकिन भारत में उस समय शाम के साढ़े 7 बजे होंगे।

Ind vs Eng: एक को छेड़ा, 11 ने मिलकर सबक सिखाया

T20 World Cup 2021 में भारत का शेड्यूल

24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में

31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में

3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में

5 नवंबर को क्वालीफायर बी1 के खिलाफ दुबई में

8 नवंबर को क्वालीफायर ए2 के खिलाफ दुबई में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here