T20 World Cup 2021: क्या कर रहे हैं धोनी, खराब रणनीति बन रही हार का कारण

0
716

दुबई। T20 World Cup 2021: टीम इंडिया ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन से की थी। संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी उम्मीदों के साथ वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का मैंटोर बनाया गया था। धोनी जैसे रणनीतिकार से टीम को बड़े सहारे की उम्मीद थी। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले दौ मैचों में जिस तरह से टीम को हार मिली, उससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह धोनी की रणनीति की असफलता है या फिर वो टीम की रणनीति बनाने में कोई भूमिका ही नहीं निभा रहे हैं।

T20 World Cup 2021: टॉस हारने का रिकॉर्ड बना रहे Virat Kohli, टीम का बेडागर्क

विराट कोहली जब से कप्तान बने हैं। तब से भारत कोई टूर्नामेंट जीते या नहीं जीते लेकिन कम से कम अंतिम चार तक तो पहुंचता ही है लेकिन T20 World Cup 2021 में भारत पर लीग राउंड से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यही कारण है कि अब क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ धोनी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या क्यों हैं टीम में

क्रिकेट विशेषज्ञों का पहला बड़ा सवाल हार्दिक पांड्या को लेकर है। आईपीएल के दौरान ही यह सामने आ गया था कि पांड्या फिट नहीं हैं। लीग में उनका प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। यही कारण है कि उन्हें T20 World Cup 2021 टीम से बाहर करने की भी तैयारी हो गई थी। लेकिन धोनी के दखल के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया।

धोनी का मानना था कि पांड्या से बड़ा फिनिशर अभी कोई नहीं है। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले दोनों मैचों में पांड्या असफल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महज 11 रन बना सके। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 11वें ओवर में ही मैदान पर उतरने के बावजूद पांड्या 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान भी वो सहज नहीं लग रहे थे।जिस समय टीम को उनसे उम्मीद थी, वो सफल नहीं हो सके। गेंदबाजी तो वो कर ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में सवाल लाजिमी है कि पांड्या टीम में क्यों हैं। क्या टीम में खेल से ज्यादा पसंद के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

T20 World Cup 2021: ऐसे पहुंच सकती है टीम इंडिया सेमीफाइनल में

ईशान से ओपनिंग का दांव उल्टा पड़ा

ईशान किशन अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन उन्हें पहली बार T20 World Cup 2021 में न्यूजीलैंड के ख्लिफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और पहले ही मैच में ओपनिंग में भेज दिया गया। रोहित शर्मा की जगह ईशान को ओपनिंग में भेजना किसी को भी हजम नहीं हुआ। ईशान युवा हैं और ओपनिंग का दबाव झेल नहीं पाए। लिहाजा सस्ते में ही आउट हो गए। धोनी कप्तान रहते हुए अपने ओपनिंग पेयर को बदलते नहीं थे। लिहाजा सवाल यह उठ रहा है कि धोनी ईशान को ओपनिंग में भेजने के लिए तैयार कैसे हुए। या फिर इसे लेकर धोनी ने अपनी राय ही नहीं दी।

IND vs NZ 2021: न्यूजीलैंड से हारा भारत, शर्मनाक बल्लेबाजी ने डुबोई नैया

खिलाड़ियों पर हावी हो रही थकान

टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी पिछले लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल के दूसरे लेग के समाप्त होने के साथ ही T20 World Cup 2021 शुरू हो गया। लिहाजा खिलाड़ी फिट भले ही हों लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन पर मानसिक थकान हावी हो रही है। गेंदबाज कुछ कर नहीं पा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज जिस तरह से हवाई शॉट खेलकर आउट होते गए उससे भी टीम की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

कप्तान के तौर पर धोनी का हमेशा यह मानना रहता था कि शुरूआत भले ही धीमी हो लेकिन विकेट नहीं गंवाए जाएं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बड़े मैच में भारतीय बल्लेबाज अपने विकेट फेंकते दिखाई दिए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने विकेट टू विकेट गेंदबाजी की। बॉलिंग में वेरिएशन किया और धीमी गेंदें फेंकी। उन धीमी गेंदों पर छक्का मारने के चक्कर में भारतीय बल्लेबाज आउट होते गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here