T20 World Cup 2021: स्कॉटलैंड पर भारत की सबसे बड़ी जीत, लेकिन इस मैच पर निर्भर होगी सेमीफाइनल में एंट्री

0
429

दुबई। T20 World Cup 2021 में दुबारा फार्म में लौटी टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। स्कॉटलैंड को महज 85 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 6.3 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर ही यह लक्ष्य हांसिल कर लिया। भारत के लिए जडेजा और शर्मी ने 3-3 विकेट झटके। बाद में केएल राहुल ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

टारगेट का पीछा करते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही है। टीम इंडिया ने इस मैच में ं82 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। T20 World Cup 2021 के लिहाज से भी देखें तो यह गेंदों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत रही।

T20 World Cup 2021: आज स्कॉटलैंड पर भारत को चाहिए बड़ी जीत

टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को तूफानी शुरूआत दिलाई। दोनों ने शुरूआती 30 गेंदों में 70 रन जड़ दिए। रोहित ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। जबकि राहुल ने महज 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा को ब्रैडली व्हील और केएल राहुल को मार्क वॉट ने अपना शिकार बनाया। लेकिन इन दोनों ने ही भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। बाकी औपचारिकता सूर्य कुमार यादव और कप्तान विराट कोहली ने पूरी कर ली। यादव ने शानदार छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।

अब क्या कहता है समीकरण

टीम इंडिया को अपना रन रेट अफगानिस्तान से बेहतर करने के लिए ये मुकाबला 7.1 ओवर के अंदर जीतना था और भारत 6.3 ओवर में ये मैच जीतने में सफल रहा। अब टीम इंडिया को अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे। इस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। भारत को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराए। अगर आफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत अंतिम चार में क्वालिफाई कर सकता है।

T20 World Cup 2021: इंडीज की हार से निराश इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

T20 World Cup 2021: दोनों टीमें-

IND– केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

SCO– जॉर्ज मुनसे, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैक्लॉयड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, शुफयान शरीफ, एलेस्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here