Home Cricket T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड ने यूं फंसाया भारत की सेमीफाइनल एंट्री...

T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड ने यूं फंसाया भारत की सेमीफाइनल एंट्री में रोडा

0

नई दिल्ली। T20 World Cup 2021 में भारत का भविष्य अब न्यूजीलैंड के हाथों में है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं यह सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड पर ही निर्भर करता है। लीग स्टेज में पाकिस्तान के हाथों हार के बाद भी टीम इंडिया के लिए आगे सफर आसान था। लेकिन कीवी टीम से मिली हार ने सबकुछ लगभग खत्म सा कर दिया है। अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने थोड़ी उम्मीद जगाकर रखी है लेकिन इसके बाद भी सेमीफाइनल में भारत के प्रवेश की कुंजी न्यूजीलैंड टीम के हाथ में ही है।

Rohit Sharma ने T20 World Cup 2021 में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल के समीकरण पर नज़र डालें तो ग्रुप 2 में टीम इंडिया के पास अगले दौर में पहुंचने के लिए 3 रास्ते हैं। खास बात ये है कि सेमीफाइनल की मंजिल तक पहुंचने के लिए टीम को एक साथ तीन रास्ते तय करने होंगे। जिसमें से दो की ड्राइविंग सीट पर विराट की टीम बैठी है। जबकि तीसरी न्यूजीलैंड के कब्जे में हैं और यही सबसे अहम भी है।

सेमीफाइल का पूरा समीकरण समझने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रुप 2 के प्वाइंट्स टेबल पर। फिलहाल पाकिस्तान की टीम 4 मैचों में 4 जीत के साथ ग्रुप 2 में टॉप पर है और सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब लड़ाई दूसरे नंबर के लिए है। फिलहाल इस पर कब्जा अफगानिस्तान का है और इसके बाद न्यूजीलैंड की बारी आती है। टीम इंडिया फिलहाल पांचवे नंबर पर है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर कैसे पहुंचे, इसके तीन रास्ते हैं। आईए एक नज़र डालते हैं उन 3 रास्तों पर।

T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान पर भारत की बड़ी जीत से बदला सेमीफाइनल का समीकरण

हर मैच में चाहिए जीत

टीम इंडिया अपने T20 World Cup 2021 के 5 लीग मैचों में से 3 खेल चुकी है। दो में हार मिली है और अफगानिस्तान को भारत ने हरा दिया है। अब भारत को आज यानि शुक्रवार को स्कॉटलैंड से खेलना है और आखिरी मैच टीम इंडिया का नामिबिया के खिलाफ होगा। ऐसे में सबसे जरूरी तो यह है कि भारत ये दोनों मैच जीते और काफी बड़े अंतर से जीते। अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट प्लस में पहुंच गया है। जबकि अफगानिस्तान की टीम 3.097 से 1.481 पर खिसक गई है। अगर टीम टीम इंडिया स्कॉटलैंड और नामीबिया को कुल मिलाकर 120 रनों के अंतर हरा देती है तो फिर उनका नेट रनरेट अफगानिस्तान से बेहतर हो जाएगा।

Rahul Dravid बने टीम इंडिया के नए कोच, इन चुनौतियों से होगा मुकाबला

न्यूजीलैंड एक मैच हारे

यह समीकरण सबसे अहम है। न्यूजीलैंड भारत को हरा चुका है और सिर्फ पाकिस्तान से हारा है। उसे भी अभी दो मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड बाकी दोनों मैच भी जीत जाता है तो 8 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड की दोनों जीतों के साथ ही रन रेट और बाकी समीकरण समाप्त हो जाएंगे और भारत का T20 World Cup 2021 का सफर भी समाप्त हो जाएगा। क्योंकि भारत के खाते में दो हार दर्ज हैं। लिहाजा किसी भी दूसरे समीकरण को साधने के लिए सबसे जरूरी है कि न्यूजीलैंड कम से कम एक लीग मैच हारे।

अफगानिस्तान से टीम इंडिया को उम्मीदें

टीम इंडिया से करारी हार के बाद अफगानिस्तान का नेट रनरेट काफी नीचे पहुंच गया है। ऐसे में उन्हें अब न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा। यानी पूरा हिंदुस्तान अफगानिस्तान के लिए जीत की दुआएं मांगेगा। तो बस अब इंतज़ार कीजिए रविवार का जब न्यूजीलैंड T20 World Cup 2021 में अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version