T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल की दौड़ रोचक, इंग्लैंड के बाद ये 5 टीमें रेस में

0
632

दुबई। T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनलिस्ट की दौड़ अब अपने चरम पर पहुंच गई है। देर रात शारजाह के मैदान पर श्रीलंका को शिकस्त देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं अब बाकी 3 स्थानों के लिए 5 टीमों में होड़ चल रही है। ग्रुप 2 से पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। टीम 3 मुकाबले जीत चुकी है।

T20 World Cup 2021: बटलर के तूफान पर सवार इंग्लैंड सेमीफाइनल में, श्रीलंका को हराया

इस सप्ताह T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल का खाका तैयार हो जाएगा। नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए टीमों को जी-जान लगानी होगी। 5 टीमों में इन बाकी के 3 स्थानों के लिए होड़ चल रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से दो करारी शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया भी सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हो सकती है। लेकिन इसके लिए उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। साथ ही अपने बाकी मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप 1 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुच चुकी है। दूसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। वहीं ग्रुप 2 से पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना औपचारिकता भर है। बाकी दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है।

IPL: जानिए, कब और कैसे मिलेगी लखनऊ के मालिक गोयनका को फ्रेंचाइजी की कीमत

क्या कहते हैं ग्रुप 1 के आंकड़े

श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। इंग्लैंड ने अभी तक खेले अपने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर वो ग्रुप में टॉप पर है। दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है। दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका का रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है।

इस सीरीज में वापसी करेंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी Tamim Iqbal !!

दक्षिण अफ्रीका को अब अपने बचे हुए मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से भिड़ना है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। लिहाजा अब उनके पास खोने को कुछ नहीं है। यही कारण है कि ये टीमें उलटफेर कर सकती हैं। अब देखना रोचक होगा कि ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में से कौन सेमीफाइनल में जगह बना पाता है।

ग्रुप 2 में पाकिस्तान टॉप पर

इस ग्रुप में पाकिस्तान लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज कर चुका है और सेमीफाइनल में उसका प्रवेश करना महज औपचारिकता है। ऐसे में यहां भी सिर्फ एक जगह खाली है और उस पर सबसे मजबूत दावा न्यूजीलैंड का है। न्यूजीलैंड भारत को हरा चुका है और उसके दो अंक हैं।

T20 World Cup के बाद इस तारीख को भारत के दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड

टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप में सबसे नीचे है और उसकी रन औसत भी बेहद खराब है। ऐेसे में अब टीम इंडिया को अपने अगले तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही इस बात की उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान कम से कम एक मैच हार जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल की रेस से अपने आप ही बाहर हो जाएगा। यहां फिलहाल दूसरे स्थान के लिए सबसे मजबूत दावा न्यूजीलैंड का दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here