Home Cricket T20 Cricket World Cup 2021, भारत- ऑस्ट्रेलिया में विवाद

T20 Cricket World Cup 2021, भारत- ऑस्ट्रेलिया में विवाद

0
T20 Cricket World Cup 2021, dispute between India-Australia icc board meet today
  • 2020 का ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आयोजन अगले साल तक टला
  • 2021 का T20 Cricket World Cup पहले से भारत में तय, अब दोनों देश अपने यहां आयोजन पर अड़े
  • आईसीसी की बोर्ड मीटिंग आज, दोनों देशों के बोर्ड अध्यक्षों से होगी बातचीत

मुंबई। T20 Cricket World Cup के आयोजन को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया में जबर्दस्त मारामारी की स्थिति बन गई है। दरअसल, 2020 का T20 Cricket World Cup ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोरोना के कारण उसे टाल किदया गया है। इसे 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। जबकि 2021 में पहले से ही भारत में टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन तय है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच 2021 में आयोजन को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है। इसे लेकर अब ICC ने आज एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें इस समस्या पर चर्चा की जाएगी।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया किसी भी सूरत में 2021 के T20 Cricket World Cup को छोड़ना नहीं चाहता है। उसका तर्क है कि भारत अपने यहां होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को 2022 में करवा ले। भारत के सामने समस्या यह है कि 2023 का क्रिकेट World Cup भारत में होना है। यदि भारत ऑस्ट्रेलिया के प्रस्ताव को मानते हुए 2021 में भारत में प्रस्तावित टी-20 वर्ल्ड कप को 2022 में करवाता है। तो उसे लगातार दो साल 2022 और 2023 में दो World Cup करवाने होंगे। जिसके लिए भारत तैयार नहीं है।

ऐसे में अब गेंद ICC के पाले में है। आईसीसी अब इस बात की कोशिश कर रहा है कि किसी भी तरह से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर के बीच का रास्ता निकाला जाए। इसी संदर्भ में आज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बोर्ड मीटिंग में इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के चीफ बात करेंगे।

ICC बोर्ड मेंबर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी से कहा कि आईसीसी मीटिंग का मुख्य एजेंडा T20 Cricket World Cup के शेड्यूल को लेकर है। इसमें अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में होने वाला वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सीए के अर्ल एडिंग्स के बीच 2021 और 2022 के T20 Cricket World Cup की मेजबानी को लेकर आम सहमति बन जाए।

IPL का रास्ता साफ हुआ

इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग के होने का रास्ता साफ हुआ। लीग अब यूएई में 19 सितंबर से खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया 2021 में आयोजन पर अड़ा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस साल के T20 Cricket World Cup के लिए काफी हद तक तैयारी कर ली थी। इसलिए सीए 2021 में मेजबानी करना चाहेगा। सीए के हेड अर्ल एडिंग्स आईसीसी को पहले भी लिख चुके हैं कि सीए  2022 तक के लिए नहीं टालना चाहता है।

BCCI के सामने चुनौती

इसके लिए BCCI को बाकी देशों के फ्यूचर टूर प्रोग्राम, खिलाड़ियों की ट्रैवलिंग और होटल में ठहरने का इंतजाम, स्पॉन्सर्स की तलाश और ब्रॉडकास्टर्स को राजी करना होगा। वैसे, दोनों साल टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में होंगे, जब देश में फेस्टिव सीजन रहता है। ऐसे में रेवेन्यू के लिहाज से यह समय अच्छा माना जा सकता है।

CA को अपने पक्ष में निर्णय का इंतजार

आईसीसी बोर्ड के मेंबर ने कहा कि 2021 के T20 Cricket World Cup की मेजबानी सीए को मिल सकती है। कई बातें उसके पक्ष में हैं। ICC की वेबसाइट का कहना है कि जिन दर्शकों ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 Cricket World Cup के टिकट बुक किए थे, वे अगली घोषणा तक इंतजार करें। इसका एक ही कारण है कि सीए अगले साल टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है और अगर ऐसा होता है, तो जिन दर्शकों ने इस साल टिकट बुक दिए थे, वे अगले साल के टूर्नामेंट के लिए भी वैलिड रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version