Home Cricket Suryakumar Yadav: तूफानी सूर्या..एक-दो नहीं बना डाले पूरे 7 रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav: तूफानी सूर्या..एक-दो नहीं बना डाले पूरे 7 रिकॉर्ड

0
Adam gilchrist pick best player list not suryakumar yadav fans angry

IND VS SA: दूसरे टी-20 मैच में Suryakumar Yadav ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कई दिग्गजों को पछाड़ा

गुवाहाटी। Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के चमकते ‘सूर्य’ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तबाही मचा दी। सूर्या ने यहां सिर्फ 18 बॉल में अर्धशतक पूरा किया, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। बल्कि सूर्यकुमार यादव ने इस एक पारी में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिसके लिए बल्लेबाज सपने देखते हैं।

World TT Championship: उलटफेर..भारत ने विश्व नंबर-2 जर्मनी को 3-1 से हराया

सूर्या की दमदार पारी ने ही भारत की जीत की नींव रखी थी। Suryakumar Yadav ने गुवाहाटी टी-20 में 61 रनों की पारी खेली और अंत में रनआउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में सिर्फ 22 बॉल खेलीं, जिसमें 5 चौके और 5 ही छक्के शामिल रहे।

सूर्यकुमार ने इस दौरान करीब 280 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली(Virat Kohli)  के साथ हुए एक कन्फ्यूजन की वजह से सूर्यकुमार यादव रनआउट हो गए और उनकी एक शानदार पारी का खराब अंत हुआ। हालांकि, तबतक Suryakumar Yadav  टीम इंडिया के लिए कमाल कर चुके थे।

PAK VS ENG: निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने पाक को धोया..कब्जाई सीरीज

सूर्यकुमार ने अपने आक्रामक खेल से जहां फैंस का दिल जीता तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की खतरनाक मानी जा रही गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। सूर्या तेजी से रन बनाते गए और साथ-साथ कई उपलब्धियां और कीर्तिमान अपने नाम करते गए। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कुल सात बड़े रिकॉर्ड्स बनाए।

महज 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर की KL Rahul की बराबरी

सूर्या की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 22 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और पांच गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ 277.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 32 साल के Suryakumar Yadav ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टी-20 में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में साथी खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) की बराबरी की।

IND VS SA: सीरीज फतह..मैच भारत जीता लेकिन मिलर ने जीता दिल

सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय

युवराज सिंह: 12 गेंद बनाम इंग्लैंड (2007)

केएल राहुल: 18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड (2021)

सूर्यकुमार यादव: 18 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (2022)

IND vs SA: आज के मैच में यह हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन

सूर्या ने अपनी पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने महज 573 गेंदों में यह कमाल किया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 604 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

सबसे कम गेंदों में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव: 573

ग्लेन मैक्सवेल: 604

कोलिन मुनरो: 635

एविन लुईस: 640

थिसारा पेरेरा: 654


 

FIH Pro League: हॉकी टीम के 33 संभावितों का चयन, मनप्रीत-श्रीजेश शामिल

एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने पहले पहले बल्लेबाज

Suryakumar Yadav ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए और इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए। इससे पहले मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने 2021 में 42 जबकि मार्टिन गप्टिल ने भी उसी साल 41 छक्के लगाए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव: 50* (2022)

मोहम्मद रिजवान: 42 (2021)

मार्टिन गप्टिल: 41 (2021)

पारी के लिहाज से सबसे तेज हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय

सूर्यकुमार पारी के लिहाज से सबसे तेज हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 31वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया। हालांकि विराट ने 27 पारियों में यह कमाल किया था और वह आज भी टॉप पर हैं।

पारी के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय

विराट कोहली: 27

केएल राहुल: 29

सूर्यकुमार यादव: 31

टी-20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी

Suryakumar Yadav अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना (Suresh Raina) को पीछे छोड़ दिया है। यादव के अब 62 छक्के हो गए हैं।

टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा: 178

विराट कोहली: 109

केएल राहुल: 91

युवराज सिंह: 74

सूर्यकुमार यादव: 62

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर

अपनी तूफानी पारी के साथ ही Suryakumar Yadav दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो गए है। सूर्यकुमार इस सूची में तीसरे स्थान पर है। इससे पहले मोईन अली (Moin Ali) (इंग्लैंड) ने 16 गेंदों में, क्रिस गेल (Chris Gale) (वेस्टइंडीज) ने 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। सूर्यकुमार यादव अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर शामिल हो गए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version