Home Cricket Suryakumar Yadav: पूर्व कोच बोले, मैंने सचिन और गावस्कर को देखा, लेकिन...

Suryakumar Yadav: पूर्व कोच बोले, मैंने सचिन और गावस्कर को देखा, लेकिन सूर्या जैसा नहीं देखा

0
Suryakumar Yadav Former coach said, I have seen Sachin and Gavaskar too, but not like him

मुंबई। Suryakumar Yadav: विलास गोडबोले एक दशक पहले मुंबई की अंडर-22 टीम के कोच थे। खास बातचीत में विलास गोडबोले पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि कैसे उन्होंने सूर्यकुमार यादव के कान में कहा था कि वह एक दिन भारत के लिए खेलेंगे। विलास गोडबोले कहते हैं, वह तब भी बहुत प्रतिभाशाली था। अब हम बहस कर सकते हैं कि उसे पहले ही भारत के लिए पदार्पण कर लेना चाहिए था। लेकिन जिस तरह से सूर्यकुमार ने कमबैक किया वह उल्लेखनीय था। मैंने उसे मध्यम तेज गेंदबाजों के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते हुए देखा। मैंने सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को भी करीब से देखा है, लेकिन कभी किसी को इतना खास नहीं देखा।

Rishabh Pant Accident: गड्ढे पर सियासत, सीएम के दावों को एनएचएआई ने किया खारिज

सूर्यकुमार यादव को ही कहा जा सकता है 360 डिग्री प्लेयर

विलास गोडबोले ने वानखेड़े में कई पीढ़ियों से दिग्गज खिलाड़ियों को देखा है। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजी घराने में बदलाव होते देखा है। अब यह Suryakumar Yadav हैं जो विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मुंबई के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की अपनी अनूठी विशेषताएं हैं, लेकिन शायद सूर्यकुमार यादव एकमात्र हैं जिन्हें 360 डिग्री का खिलाड़ी कहा जा सकता है।

BCCI Selectors: टीम इंडिया की नई चयन समिति की तलाश, दावेदारों से मांगा रोड मैप

अर्श पर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव के पैर जमीन पर

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उप कप्तान बनाए गए Suryakumar Yadav की स्टार वैल्यू इन दिनों आसमान छू रही है। हालांकि, 360 डिग्री कौशल वाला यह स्टार बल्लेबाज पहले की तरह जमीन से जुड़ा और विनम्र बना हुआ है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के पूर्व संयुक्त सचिव उमेश खानविलकर का कहना है, वह हमसे वैसे ही मिले, जैसे आमतौर पर करते हैं। वह भले ही एक बड़े स्टार बन गए हों, लेकिन उनके पैर जमीन पर टिके हुए हैं। देखिए वह यहां लोगों से कैसे मिले। वह सभी से ऐसे मिले जैसे वह मुस्कुराते और हंसते हुए मिलते हैं। वह बिल्कुल भी नहीं बदला है।

Suryakumar Yadav बने बेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ईयर, सूची में पंत का भी नाम

दो साल बाद आज घरेलू मैदान पर खेलेंगे सूर्यकुमार

वानखेड़े स्टेडियम सूर्यकुमार यादव के लिए घर जैसा है। भारतीय टीम के लिए पदार्पण करने के दो साल बाद Suryakumar Yadav को घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा। सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। अगर एमसीए के कुछ पदाधिकारियों की मानें तो सूर्यकुमार यादव ने आज होने वाले पहले भारत-श्रीलंका पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले दर्शकों को खूब खींचा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version