Srilankan Cricketer Rape Scandal: गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत, रेप पीड़िता ने किया खुलासा

0
148
Srilankan Cricketer Rape Scandal Another shameful act of Gunathilaka, the rape victim revealed

सिडनी। Srilankan Cricketer Rape Scandal में दनुष्का गुनाथिलका को सिडनी पुलिस ने 6 नवंबर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। 31 साल के सलामी बल्लेबाज को श्रीलंका के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी ग्रुप मुकाबले के बाद हिरासत में लिया गया था। इसकी वजह से श्रीलंकाई टीम को अपने इस खिलाड़ी के बगैर स्वदेश लौटना पड़ा। अब रिपोर्ट में गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है।

T20 World Cup 2022: आ गया रिपोर्ट कार्ड, ऐसा रहा ‘टीम इंडिया के धुरंधरों’ का प्रदर्शन

Srilankan Cricketer Rape Scandal में नया खुलासा यह हुआ है कि क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका ने कथित यौन उत्पीडऩ के दौरान पीडि़ता का बार-बार गला दबाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से यह बात कही गई है।

FIFA World Cup 2022: जानिए अर्जेंटीना के मैचों का शिड्यूल, कब-किससे होगी टक्कर

सिडनी में ही किया था यौन उत्पीड़न
  1. Srilankan Cricketer Rape Scandal में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दो नवंबर को सिडनी के रोज बे स्थित उसके घर में उसका चार बार यौन उत्पीडऩ किया गया। गुनाथिलका टी20 विश्व कप में खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यहां आया था। 31 वर्षीय गुणतिलका को बाद में गिरफ्तार कर दिया गया था। श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी सुपर 12 से बाहर होने के बाद स्वदेश लौट गए थे।

T20 World Cup 2022 : भारत की हार का मजाक उड़ा रहे थे पाक पीएम, खुद ही हो गए ट्रोल

तीन बार दबाया था पीड़ित का गला

Srilankan Cricketer Rape Scandal में पीढ़ी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुनाथिलका ने यौन उत्पीडऩ के दौरान तीन बार उसका गला दबाने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी की कलाई पकडक़र उसका हाथ हटाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका गला जोर से दबा दिया था। शिकायतकर्ता को अपनी जान को खतरा लगने लगा था।

विश्व कप में इंग्लैंड से हारकर बाहर हुई थी श्रीलंका

Srilankan Cricketer Rape Scandal के खुलासे से पहले श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुनाथिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया लेकिन ग्रुप एक में चौथे स्थान पर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here