IPL 2021 के लिए पाकिस्तान का दौरा बीच में छोड़ेंगे ये खिलाड़ी

0
1186

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भी लीग के लिए कमर कस ली है। अफ्रीकी प्लेयर्स लीग के लिए पाकिस्तानी सीरीज को बीच में छोड़ेंगे। इनमें क्विंटन डि कॉक, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। IPL फ्रेंचाइजी इनके लिए चार्टर्ड प्लेन भेजने की तैयारी कर रहा है।

ISSF Shooting World Cup: भारत को महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण

दूसरे वनडे के बाद भारत रवाना होंगे खिलाड़ी

पाकिस्तान को साउथ अफ्रीकी दौरे पर 3 वनडे और 4 टी-20 खेलना है। सीरीज का पहला मैच 2 अप्रैल (वनडे) और आखिरी मैच 16 अप्रैल (टी-20) को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स 4 अप्रैल को दूसरे वनडे के बाद IPL 2021 के लिए रवाना हो जाएंगे। खिलाड़ी नेशनल बबल से सीधे IPL में अपने-अपने फ्रेंचाइजी के बबल में एंट्री लेंगे। BCCI ने हाल ही में इसकी छूट दी थी।

India vs England: सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड को 330 रनों का टारगेट

तो होगा IPL 2021 का पहला मैच मिस

चार्टर्ड फ्लाइट से आने पर इन्हें 7 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होना पड़ेगा। वहीं, अगर यह खिलाड़ी किसी दूसरे फ्लाइट से आते हैं, तो इन्हें क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा और उसके बाद ही टीम के बबल में एंट्री कर पाएंगे। ऐसे में वह IPL 2021 का पहला मैच मिस कर जाएंगे। रबाडा और नोर्तजे दिल्ली कैपिटल्स, डि कॉक, मुंबई इंडियंस, मिलर राजस्थान रॉयल्स और एनगिडी चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं।

IPL 2021 में नहीं होगा Soft Signal, BCCI ने विवादित नियम हटाया

IPL 2021 का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को MI और RCB के बीच 

9 अप्रैल को IPL 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 12 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here