केपटाउन। Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एशिया कप 2025 से पहले साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे जिन्होंने एक साल के कार्यकाल के बाद ही ये पद छोड़ दिया था। सौरव गांगुली 2018-19 और 2022-24 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक के रूप में कार्यरत थे। एक खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उन्होंने 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काम किया था उसके बाद रोजर बिन्नी ने उनकी जगह ली थी।
The Prince is all set to bring a royal flair to the Capitals camp! We are ecstatic to announce 𝐒𝐨𝐮𝐫𝐚𝐯 𝐆𝐚𝐧𝐠𝐮𝐥𝐲 as our new 𝐇𝐞𝐚𝐝 𝐂𝐨𝐚𝐜𝐡 🌟
The Centurion awaits ⚡#RoarSaamMore #BetwaySA20 pic.twitter.com/6ywp7U7ktw
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) August 24, 2025
प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच बने सौरव गांगुली
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर Sourav Ganguly को अपना नया हेड कोच घोषित किया। आपको बता दें कि सौरव गांगुली अपने क्रिकेट करियर में पहली बार किसी टीम के फुल-टाइम कोच बने हैं। इस फ्रेंचाइजी ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए उनके टीम के साथ जुडऩे पर खुशी जाहिर की। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कोलकाता के प्रिंस कैपिटल्स कैंप में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।
Sourav Ganguly लड़ेंगे ICC अध्यक्ष का चुनाव, जय शाह को BCCI की कमान!
Asia Cup में बिना टाइटल स्पांसर के खेलेगी टीम इंडिया, Dream11 ने वापिस ली स्पांसरशिप
ट्रॉट ने एक सीजन के बाद ही दिया इस्तीफा
जोनाथन ट्रॉट ने एक ही सीजन के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सीजन में उनके नेतृत्व में इस टीम ने 10 ग्रुप मैच खेले थे जिसमें से उसे 2 मैचों में ही जीत मिल पाई थी और ये टीम नॉकआउट में जगह बनाने में फेल रही थी। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर उनका धन्यवाद अदा किया। दक्षिण अफ्रीका टी20 टूर्नामेंट 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। हालांकि Sourav Ganguly ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। खेलने के बाद पहले सीएबी का अध्यक्ष बना, फिर बोर्ड का अध्यक्ष बना। कभी समय ही नहीं मिला। लेकिन देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है। मैं अभी केवल 50 साल का हूं और इसके लिए तैयार हूं। आगे देखते हैं यह कहां तक जाता है।’