Home Cricket SL vs AUS : वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, ऑस्ट्रेलिया...

SL vs AUS : वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच 12 फरवरी को

0
SL vs AUS

कोलंबो। SL vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में लेफ्ट आर्म पेस बॉलिंग ऑलराउंडर चमिंडा विक्रमसिंघे को जगह नहीं मिली है। विक्रमसिंघे अभी चोटिल हैं। वहीं एक बार फिर टीम की कमान चरिथ असलंका को सौंपी गई है। SL vs AUS सीरीज का पहला मैच 12 फरवरी और दूसरा मैच 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का हिस्सा है, लिहाजा तैयारियों के हिसाब से ये SL vs AUS सीरीज उनके लिए अहम है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे टीम की घोषणा पहले ही कर दी थी। चोटिल पैट कमिंस की गैरमौजदूगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी कर सकते हैं। टीम के पास ट्रैविस हेड को भी कप्तानी देने का ऑप्शन मौजूद है।

इन प्लेयर्स को मिली जगह

श्रीलंका ने 2 वनडे के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया। असलंका की कप्तानी में टीम के पास पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस जैसे अनुभवी बैटर्स के साथ निशान मदुष्का और नुवानिडु फर्नांडो भी शामिल हैं। मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 2 फिफ्टी लगाई थीं।

IPL- बिकेगी गुजरात टाइटंस, टोरेंट ग्रुप खरीदेगा मालिकाना हक, लगभग 7 हजार करोड़ की डील संभव

गेंदबाजी का जिम्मा इन खिलाड़ियों के पास

श्रीलंका ने स्क्वॉड में 4 स्पिनर्स और 4 ही पेसर्स को भी जगह दी है। वनिंदु हसंरगा और महीश तीक्षणा स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करेंगे, उनका साथ जेफरी वांडरसे और दुनिथ वेल्लालागे देंगे। असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा, ईशान मलिंगा और मोहम्मद शिराज टीम के 4 पेसर्स हैं।

IND vs ENG : कटक वनडे में रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

SL vs AUS सीरीज के की-फैक्टर

  • चरिथ असलंका (कप्तान श्रीलंका): उनके नेतृत्व कौशल और बल्लेबाजी पर सबकी नजर होगी।
  • कुसल मेंडिस: विकेटकीपिंग के साथ मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे।
  • वनिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा: स्पिन के दम पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
  • स्टीव स्मिथ: उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम होगी।
  • ग्लेन मैक्सवेल: ऑलराउंड प्रदर्शन से गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
  • मिचेल स्टार्क: तेज गेंदबाजी से श्रीलंका की बैटिंग लाइनअप पर दबाव बना सकते हैं।

IND vs ENG : रोहित के दम पर भारत जीता दूसरा वनडे, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

SL vs AUS वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), निशान मदुष्का, नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, वनिंदु हसरंगा, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शिराज, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे और दुनिथ वेल्लालागे।

SL vs AUS : ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, जैक फ्रेजर-मैगर्क, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, शॉन एबट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा और मिचेल स्टार्क।

Exit mobile version