जोहान्सबर्ग। SA20: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस को कोई खरीदार नहीं मिला था। उन्होंने 2025 में साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए 20 में शानदार प्रदर्शन किया था। अब बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस को एस20 ऑक्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (8.3 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा। ऑक्शन में ब्रेविस के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स में होड़ देखने को मिली है। ब्रेविस से पहले, एडेन मार्करम को 14 मिलियन रैंड (7 करोड़ रुपये) में डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा। वह एसए20 इतिहास में 10 मिलियन रैंड का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
R16,500,000⁰That was nail-biting stuff! Brevis 🤝 @PretoriaCapsSA #BetwaySA20Auction pic.twitter.com/JWNUrkxBjH
— Betway SA20 (@SA20_League) September 9, 2025
आईपीएल के बाद चमका ब्रेविस का करियर
ZIM vs SA: जूनियर एबी के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, द. अफ्रीका ने शान से जीता पहला मुकाबला
एमआई केपटाउन के चैंपियन बनने में ब्रेविस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 158 के स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 291 रन बनाए थे। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने ब्रेविस को इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल के बीच सत्र में अपने साथ जोड़ा। इस मौके का 22 साल के इस खिलाड़ी ने भरपूर फायदा उठाया। ब्रेविस ने 6 मैच की 6 पारियों में 37.50 के औसत और 180 के स्ट्राइक रेट 225 रन ठोके। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े। हालांकि SA20 में शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था।
Asia Cup का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के नाम, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
‘बेबी एबी’ बने लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी
इसके बाद से ‘बेबी एबी’ का करियर बुलंदियों पर है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने को मिला। वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया। टी20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका। उन्होंने SA20 के ऑक्शन में मंगलवार (9 सितंबर) को इतिहास रच दिया। वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। एसए20 नीलामी के दौरान ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (8.3 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा। ऑक्शन में ब्रेविस के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स में होड़ देखने को मिली।
PAK vs SL : पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंका, 6 साल बाद खेलेगी पाक में वनडे सीरीज, शेड्यूल घोषित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक और फिर धमाल
SA20 में डेवाल्ड ब्रेविस के इतना मंहगा बिकने का कारण है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नाबाद 125 रन की पारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 125 रन बनाए। 12 चौके और 8 छक्के जड़े। इसके तीसरे टी20 में बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 53 रन बनाए। टी20आई के 3 मैचों में ब्रेविस ने 90 के औसत और 204.54 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे ब्रेविस ने 2023 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने 2 मैच में 5 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।