बेंगलुरू। RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक बड़ा पल जुडऩे वाला है क्योंकि लीग की सबसे पुरानी और सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने जा रही है। मौजूदा आईपीएल चैंपियन आरसीबी को इसकी मालिक डियाजियो ने बेचने की तैयारी शुरू कर दी है और अगले साल 31 मार्च तक इसे बेचने की उम्मीद कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरसीबी की कीमत करीब 2 अरब डॉलर तक बताई गई है।
लेकिन, आरसीबी का नया मालिक कौन होगा? किस कंपनी को इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के साथ अपना नाम जोडऩे का मौका मिलेगा? बताया जा रहा है कि इस रेस में 5 बड़ी कंपनियों हैं, जिसमें देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक अडानी ग्रुप भी है।
PAK vs SA: दूसरे वनडे में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेटों से हराया; डिकॉक का शतकीय धमाल
आरसीबी को खरीदने की रेस में अडानी ग्रुप की एंट्री
एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी RCB को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसके लिए बोली लगा सकते हैं। गौतम अडानी इससे पहले भी आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश कर चुके थे। बीसीसीआई ने जब 2021 सीजन के बाद दो नई टीम शुरू करने का ऐलान किया था, तब अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसे तब सफलता नहीं मिली थी।
हालांकि करीब 17 लाख करोड़ की मार्केट कैपिटलाइजेशन वाला अडानी ग्रुप महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी की मालिक है। वहीं दुनियाभर में वैक्सीन बनाने के लिए मशहूर भारत की दिग्गज कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला भी आरसीबी को खरीदने में अपनी रुचि दिखा चुके हैं और रेस में बने हुए हैं।
जिंदल ग्रुप भी दिखा रहा है रुची
वहीं जिंदल ग्रुप भी इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की होड़ में हैं। सज्जन जिंदल की कंपनी पहले से ही आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में शामिल है, जहां वो दिल्ली कैपिटल्स की को-ओनर है। दिल्ली कैपिटल्स में ये कंपनी जीएमआर ग्रुप के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी चलाती है।
मगर अब लगता है कि पूरी तरह से बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी को खरीदना चाहती है और ऐसा करने पर वो दिल्ली कैपिटल्स में अपना हिस्सा बेच देगी। जेएसडब्ल्यूू के इंटरेस्ट की एक बड़ी वजह कंपनी का बेंगलुरु से उसका रिश्ता है। करीब 3 लाख करोड़ का जेएसडब्ल्यू ग्रुप पहले से ही बेंगलुरु फुटबॉल क्लब चला रही है और ऐसे में RCB के जरिए वो शहर को पूरी तरह से अपनी पहचान बना सकती है।
IND vs AUS : टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को घर में दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर समेटा
रेस में 2 और कंपनियां शामिल, एक कंपनी अमेरिका की
इन सबके अलावा देश के बड़े उद्योगपति रवि जयपुरिया भी RCB को खरीदने के लिए दावा ठोक सकते हैं। रवि जयपुरिया की कंपनी देव्यानी इंटरनेशनल देश में पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी जैसे मशहूर अमेरिकी फास्ट फूड ब्रांड्स की चेन चलाती है। इसके अलावा वरुण बेवरेजेस कंपनी के जरिए वो पेप्सी के लिए बोतलें भी बनाते हैं। जयपुरिया का इससे पहले किसी स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी में कोई हिस्सा नहीं है। वहीं अमेरिका की एक प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कंपनी भी इस फ्रेंचाइजी की खरीद में इच्छा जता रही है। हालांकि इस ग्रुप का नाम या किसी भी तरह की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।












































































