RCA में जारी शह-मात का खेल, बिहाणी ने थमाया अब धनंजय को नोटिस, कर्मचारी ही कर रहे ठेकेदारी!

550
RCA, Game of checkmate continues, Jaideep Bihani issue notice to Dhananjay Singh, latest Sports Update
Advertisement

जयपुर। RCA : राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में चल रही सर-फुटव्वल कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को दिन भर चले आरोप-प्रत्यारोप के बाद आज मंगलवार को भी दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने हथियार आजमाए। पहले एड-हॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रहे कमेटी सदस्य धनंजय सिंह खींवसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद धनंजय सिंह ने बिहाणी को एक ई-मेल कर चेतावनी दी कि वो इस मामले को मुख्यमंत्री के स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बिना बहुमत के बिहाणी अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रहे हैं।

RCA- धनंजय के आरोपों पर बिहाणी का पलटवार, कहा- जो खुद फर्जीवाड़े में शामिल, अब नियम सिखा रहे हैं

दो संस्थाओं में पदाधिकारी हैं धनंजय- बिहाणी

RCA एड-हॉक कमेटी चेयरमैन जयदीप बिहाणी ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि धनंजय सिंह नागौर और जोधपुर क्रिकेट संघ दोनों के अध्यक्ष पद पर कैसे काबिज रह सकते हैं। आरसीए के संविधान की धारा 26 और 49 के तहत एक ही व्यक्ति समानांतर दो संस्थाओं का पदाधिकारी नहीं हो सकता है। बिहाणी ने कहा कि इस संबंध में धनंजय को नोटिस देकर उनका जवाब मांगा गया है। बुधवार शाम 6 बजे तक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में आरसीए के संविधान और राजस्थान खेल अधिनियम 2005 के अनुकसार उनकी सदस्यता समाप्त मानी जाएगी।

IPL 2025 : प्लेऑफ शेड्यूल में बदलाव, फाइनल अब अहमदाबाद में होगा

अधिकारों का दुरूपयोग कर रहे हैं बिहाणी- धनंजय

वहीं एड-हॉक कमेटी संयोजक के नोटिस के जवाब में देर शाम धनंजय सिंह ने उन्हें एक ईमेल भेजा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहाणी के पास उन्हें नोटिस भेजने का अधिकार नहीं है। बिहाणी के खिलाफ उन्होंने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को एक शिकायत भी भेज दी है। धनंजय ने आरोप लगाया कि बिहाणी अपने अधिकारों से बाहर काम कर रहे हैं। RCA एड-हॉक कमेटी में बहुमत नहीं होने के कारण उन्हें किसी को नोटिस भेजने का अधिकार नहीं है।

IPL 2025: प्लेऑफ के लिए MI-DC में सीधा मुकाबला, एक हार कर देगी खेल खराब

RCA के कर्मचारी ही कर रहे ठेकेदारी

इसी बीच एक रोचक प्रकरण और इस विवाद से जुड़ गया है। RCA के ही एक फूड सप्लायर ने 19 मई को पत्र लिखकर कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह पर 5 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया। अब उसी व्यक्ति ने एक वीडियो जारी करके धर्मवीर सिंह को निर्दाेष बताते हुए एड-हॉक कमेटी सदस्य विमल शर्मा पर 3 लाख रुपए मांगने का आरोप जड़ दिया। विमल शर्मा जैसलमेर जिला क्रिकेट संघ के सचिव है और जयदीप बिहाणी ग्रुप के है। लेकिन अब जानकारी मिली है कि आरोप लगाने वाला फूड सप्लायर खुद आरसीए का कर्मचारी भी है। ऐसे में मामला और भी गंभीर हो चला है कि आरसीए के कर्मचारी खुद ही यहां ठेकेदारी कैसे कर रहे हैं और उन्हें आखिर किस का संरक्षण मिल रहा है।

CSK vs RR: औपचारिक मैच में सम्मान दांव पर, नं. 10 से बचने की जंग

सरकार दे सकती है दखल

RCA की एड-हॉक कमेटी में चल रहे इस घमासान पर अब सरकार और बीसीसीआई की भी कड़ी नजर है। मामला इसलिए अटका है क्योंकि अभी बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन में व्यस्त है और राजस्थान में दो दिन बाद पीएम मोदी का दौरा होना है, सरकार उसकी तैयारियों में जुटी है। लेकिन माना जा रहा है कि इस प्रकरण पर अब उच्चस्तरीय दखल देखने को मिल सकता है। स्थिति एड-हॉक कमेटी के पुनर्गठन तक भी जा सकती है।

Share this…