Home Cricket Ranji Trophy : IPL 2022 से पहले रियान पराग ने मचाया धमाल

Ranji Trophy : IPL 2022 से पहले रियान पराग ने मचाया धमाल

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, इससे पहले भारतीय युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी ( Ranji Trophy) में शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले रियान पराग ने Ranji Trophy के तहत विदर्भ के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर तहलका मचा दिया है। रियान पराग को उनकी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा जाना जाता है, मगर वह अब अपनी गेंदबाजी पर भी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह बतौर ऑलराउंडर टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें।

Badminton: राष्ट्रमंडल खेल में फिर से गोल्ड मेडल जीतना ही टारगेट- किदांबी श्रीकांत

BCCI ने रियान के विकेट हॉल के वीडियों के पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) डोमेस्टिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रियान पराग के 5 विकेट हॉल का वीडियो पोस्ट किया है। बता दें, रणजी ट्रॉफी में पराग असम की टीम से खेल रहे हैं।

Davis Cup: युकी और रामकुमार ने डेनमार्क पर दर्ज की जीत

IPL 2022 के लिए RR ने रियानको 3.80 करोड़ में खरीदा

IPL 2022  की नीलामी में 20 साल के इस युवा खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। 30 लाख रुपए के बेस प्राइज से शुरू हुई पराग की बोली में राजस्थान के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने भी रुचि दिखाई, मगर आरआर ने इस खिलाड़ी को नहीं छोड़ा।

ICC Women’s World Cup 2022: Anisa Mohammed ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

रियान का शानदार प्रदर्शन 

असम और विदर्भ के बीच खेले गए मैच की बात करें तो  असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरकायस्था के शतक के दम पर 316 रन बनाए थे, इस दौरान रियान पराग ने 48 रनों की पारी खेली थी। वहीं पराग की शानदार गेंदबाजी के चलते विदर्भ की पूरी टीम पहली पारी में 271 रनों पर सिमट गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version