IPL 2021: Rajasthan Royals रॉयल्‍स कर सकता है अहम बदलाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

0
2316
Rajasthan Royals IPL 2021 fixtures Full schedule, dates, timings, venues RR CSK MI Latest Sports

Rajasthan Royals 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी IPL का आगाज 

नई दिल्‍ली। IPL का सबसे पहला खिताब जीतने वाली Rajasthan Royals अपने अभियान का आगाज 12 अप्रैल को मुंबई में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ करेगी। राजस्थान रॉयल्स पहले ही IPL 2021 के लिए टीम में कई बदलाव कर चुका है। सबसे अहम बदलाव टीम की कमान संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ी को सौंपने का था। लेकिन Rajasthan Royals की टीम जल्द ही भारत के बाहर जाकर भी एक और बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रही है।

IPL से पहले Kane williamson चोटिल

IPL के अलावा दूसरे विकल्पों पर भी विचार
IPL का अगला सीजन अप्रैल-मई में खेला जाना है। लेकिन Rajasthan Royals IPL के अलावा दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही है। राजस्थान रायल्स के चैयरमैन रंजीत बरठाकुर ने बांग्लादेश में क्रिकेट एकेडमी खोलने के संकेत दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है।

Rajasthan Royals के चैयरमैन ने कहा, “मैं यहां देख रहा हूं कि क्रिकेट के लिए हमारे पास विनिमय कार्यक्रम कैसे हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों ने पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर दांव लगाया है और हमारी नजर भी बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर पड़ रही है, ये खिलाड़ी कठिन परिस्थिति में खेलते हैं।”

Tokyo Olympics: अतनु, तरुणदीप और दीपिका कुमारी भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम में

मुस्ताफिजुर पर नहीं है दबाव

उन्होंने कहा कि वह मुस्ताफिजुर रहमान को राष्ट्रीय टीम के बदले IPL में खेलने के लिए दबाव देने के पक्ष में नहीं हैं। गौरतलब है कि मुस्ताफिजुर पर Rajasthan Royals की टीम ने इस सीजन के लिए एक करोड़ रुपये की कीमत खर्च कर दांव लगाया है।

जीत के साथ भारतीय मेंस Hockey टीम का यूरोपियन टूर ख़त्म

संजू सैमसन को दी टीम की कमान
राजस्थान रॉयल्स ने नए सीजन के लिए टीम में भी कई बदलाव किए हैं। सबसे अहम बदलाव कप्तान को लेकर है। Rajasthan Royals ने 14वें सीजन के लिए टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में दी है।

ये रहा राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा शेड्यूल

12 अप्रैल- Rajasthan Royals VS पंजाब किंग्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
19 अप्रैल- चेन्नई सुपरकिंग्स VS राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
22 अप्रैल- आरसीबी VS राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
24 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता, मुंबई, शाम 7.30 बजे
29 अप्रैल- मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, शाम 3.30 बजे
02 मई- राजस्थान रॉयल्स VS हैदराबाद, दिल्ली, शाम 3.30 बजे
05 मई- राजस्थान रॉयल्स VS सीएसके, दिल्ली, शाम 7.30 बजे
08 मई- राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11 मई- दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
13 मई- सनराइजर्स हैदराबाद VS राजस्थान, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
16 मई- राजस्थान रॉयल्स VS आरसीबी, कोलकाता, शाम 3.30 बजे
18 मई- केकेआर VS राजस्थान रॉयल्स , बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
22 मई- पंजाब किंग्स VS Rajasthan Royals, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

ये है Rajasthan Royals का स्‍क्‍वॉड

संजू सैमसन, बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकरिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here