IPL 2021 से हटे अश्विन, जानिए क्या कारण रहा

0
791

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 14वें सीजन (IPL 2021) की इस समय सबसे बड़ी खबर आ रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस सीजन में स्पिनर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। उन्होंने घोषणा की है कि IPL 2021 के मौजूदा सीजन से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह अपने परिवार को सपोर्ट करना चाहते हैं। जो इस समय कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है।

Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

अश्विन ने ट्वीट कर दी जानकारी

अश्विन ने IPL 2021 में आखिरी मैच रविवार की रात को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला और इसके बाद ट्विटर के माध्यम से उन्होंने ब्रेक लेना ऐलान किया।आर अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं इस साल के IPL से कल से ब्रेक लेना चाह रहा हूं। मेरा परिवार और विस्तारित परिवार COVID-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हैं और मैं इस कठिन समय के दौरान उनका सपोर्ट करना चाहता हूं। अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं तो मैं खेलने के लिए लौटने की उम्मीद करता हूं। धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स।”

IPL 2021: जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से RCB हुई चित, पॉइंट टेबल में टॉप पर CSK

दिल्ली कैपिटल्स ने भी किया एक ट्वीट

इसी ट्वीट को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें फ्रेंचाइजी ने कहा है, “इस मुश्किल समय में, हम आप को पूरा समर्थन करते हैं आर अश्विन। दिल्ली कैपिटल्स आप और आपके परिवार को सारी ताकत और प्रार्थनाएं भेज रही है।” हालांकि, आर अश्विन ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके परिवार का कौन सा सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित है, लेकिन इस बात को माना जा सकता है कि अश्विन के परिवार का कोई अहम सदस्य कोरोना के खिलाफ इस समय लड़ाई लड़ रहा है।

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स में बेन स्टोक्स की जगह टीम में आ सकता है ये खिलाड़ी

फिर लौट सकते हैं अश्विन 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं तो फिर आर अश्विन IPL 2021 में लौट सकते हैं। हालांकि, अब इस बात की उम्मीद कम ही है, क्योंकि IPL 2021 के बायो-बबल में शामिल होने के लिए आपको कम से कम सात दिन के लिए क्वारैंटाइन होना होगा। यही वजह है कि शायद ही अब अश्विन दिल्ली के लिए खेलते नजर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here