Home Cricket पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) होने लगा कंगाल, खिलाड़ियों के इलाज तक के...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) होने लगा कंगाल, खिलाड़ियों के इलाज तक के पैसे नहीं

0
Pakistan Cricket Board Facing economic crisis Shahid Afridi Exposed PCB

नई दिल्ली। PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी T20 World Cup 2022 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ समय से पीसीबी खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर चर्चाओं में आता रहा है। अब एक नया विवाद और पीसीबी के साथ जुड़ता दिखाई दे रहा है। इस बार मामला जुड़ा है पीसीबी की खस्ता हालत से। इस बात की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि PCB की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है और बोर्ड के पास इतने भी पैसे नहीं हैं कि वो अपने खिलाड़ियों का इलाज करवा सके।

Roger Federer के संन्यास पर भावुक हुए दिग्गज, सोशल मीडिया पर लिखे इमोशनल पोस्ट

दरअसल, Asia Cup 2022 के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे। शाहीन ने लंदन में अपना इलाज करवाया और अब वो T20 World Cup 2022 के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया है कि शाहीन के इलाज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पैसे नहीं दिए थे।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों का होगा टेस्ट

पिछले कुछ समय से भीषण बाढ़ की चपेट में आए पाक की हालत खराब हो चुकी है और इसका असर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी पड़ा है। अफरीदी ने बोर्ड की हालत का खुलासा करते हुए कहा है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों का इलाज तक करवाने में अब सक्षम नहीं है। शाहीन को अपने पैसों से लंदन जाना पड़ा और इलाज का खर्चा भी खुद उठाना पड़ा। यहां तक कि वहां रहने से लेकर खाने और टिकट का भी खर्च शाहीन ने खुद ही उठाया।

Sourav Ganguly लड़ेंगे ICC अध्यक्ष का चुनाव, जय शाह को BCCI की कमान!

शाहीन ने बयां किए पीसीबी के हालात

अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चौनल पर कहा, ’’कभी-कभी स्थितियां विपरीत हो जाती हैं। मैं शाहीन की बात करूं तो वह लड़का खुद के पैसों पर इंग्लैंड गया। टिकट से लेकर किराया तक खुद दिया। उसने खुद ही डॉक्टर से बात की। मैंने यहां से डॉक्टर का प्रबंध किया था। इसके बाद सबकुछ उसने खुद किया। PCB ने कुछ नहीं किया।’’

दरअसल, शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के युवा स्टार शाहीन अफरीदी के होने वाले ससुर हैं। उनकी बेटी की शादी शाहीन से होने वाली है। सगाई हो चुकी है। शाहिद अफरीदी ने पिछले साल ही बताया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहीन से होगी। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है।

Roger Federer: टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर ने किया संन्यास का ऐलान

T20 World Cup 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व- फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शहनवाज दहानी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version