क्राइस्टचर्च। PAK vs NZ : पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया, जहां मेजबान न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह निर्णय सही साबित हुआ। पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में महज 91 रन पर सिमट गई। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। यह पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। 92 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 61 गेंदों में जीत हासिल कर ली।
Team India : कभी मिली धमकियां, आज बने टीम के सबसे सफल गेंदबाज
पाकिस्तान की पारी का हाल
PAK vs NZ पहले मुकाबले में पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही। दोनों ओपनर मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने टीम का बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हारिस पहले ओवर की आखिरी गेंद में कैच आउट हो गए। न्यूजीलैंड को पहली सफलता काइल जेमिसन ने दिलवाई।
IPL 2025: क्या SRH को चैंपियन बना पाएंगे ये धुरंधर खिलाड़ी?
बल्लेबाज | रन | गेंदें | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|
खुशदिल शाह | 32 | 30 | 0 | 3 |
जहानदाद खान | 17 | 17 | 0 | 1 |
सलमान आगा | 18 | 20 | 2 | 0 |
अन्य बल्लेबाज | 24 | – | – | – |
कुल स्कोर | 91 | 18.4 ओवर | – | – |
PAK vs NZ : कीवी गेंदबाजों का जलवा
गेंदबाज | ओवर | रन | विकेट |
---|---|---|---|
जैकब डफी | 3.4 | 14 | 4 |
काइल जेमिसन | 4 | 8 | 3 |
ईश सोढ़ी | 4 | 27 | 2 |
जकारी फौल्केस | 3 | 11 | 1 |
दूसरी पारी: न्यूजीलैंड की आसान जीत
92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 61 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम ने सिर्फ 1 विकेट गंवाया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन टिम सेफर्ट ने बनाए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना कर 44 रन बनाए। सेफर्ट ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं, फिन ऐलन 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम रॉबिन्सन ने भी 15 गेंदों पर नाबाद 18 रनों की पारी खेली।
IPL से बाहर हुए हैरी ब्रूक, 2 सीजन के लिए बैन: नई रिटेंशन पॉलिसी के तहत पहला प्रतिबंध
न्यूजीलैंड की पारी का हाल
बल्लेबाज | रन | गेंदें | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|
टिम सेफर्ट | 44 | 29 | 7 | 1 |
फिन ऐलन | 29 | 17 | 2 | 2 |
टिम रॉबिन्सन | 18 | 15 | 0 | 1 |
कुल स्कोर | 92/1 | 10.1 ओवर | – | – |
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता पहला मुकाबला
पाकिस्तान की ओर से एकमात्र सफलता अबरार अहमद को मिली, जिन्होंने 1 विकेट लिया। अन्य गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ 5 मैचों की PAK vs NZ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को अगले मैच में वापसी करनी होगी, वरना सीरीज में पिछड़ने का खतरा बढ़ जाएगा।