NZ vs PAK: Kane Williamson का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड 548/5

0
870

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में Kane Williamson की धमाकेदार पारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में Kane Williamson ने दोहरा शतक जड़ दिया है। विलियमसन के नाबाद 209 रन और कल के नाबाद हेनरी निकोल्स की 157 रनों की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 548 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विलियमसन 209 रन और डेरिल मिशेल 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 297 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड 3 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना चुकी थी। आज तीसरे दिन का खेल Kane Williamson और निकोल्स ने उसी अंदाज में शुरू किया। जैसा दूसरा दिन समाप्त किया था। दोनों ने पाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी।

राजस्थान में खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, 4 गुना बढ़ाई पदक विजेताओं की इनामी राशि

मैच के दूसरे दिन 89 रनों पर नाबाद निकोल्स ने तीसरे दिन पहले अपना शतक पूरा किया और फिर 150 रनों का आंकड़ा पार किया। 157 रन बनाकर निकोल्स मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। लेकिन तब तक न्यूजीलैंड का स्कोर 400 रनों के पार हो चुका था। केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स के बीच चौथे विकेट के लिए 369 रनों की रिकाॅर्ड साझेदारी हुई। निकोल्स के आउट होने के बाद भी Kane Williamson ने सहजता के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा और अपने शतक को दोहरे शतक में बदल दिया।

पाक की पारी 297 रनों पर सिमटी

दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान 297 रनों पर ऑलआउट हो गया। पाकिस्तान का टाॅप और मिडिल ऑर्डर पहली पारी में पूरी तरह फेल रहा। दोनों ओपनर बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। बाद में अजहर अली ने 93 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मध्यक्रम में हैरिस सोहेल और फवाद आलम भी रन नहीं बना सके। हालांकि निचले क्रम में मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ और जफर गोहर ने अच्छी पारियां खेलकर अजहर अली की मेहनत को खराब नहीं होने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here