IND vs ENG : 587 रनों पर खत्म हुई भारत की पहली पारी, शुभमन गिल का दोहरा शतक, ठोके 269 रन

584
ND vs ENG 2nd Test, Day 2 Live, shubman gill double century, India all out 587 runs, Latest Sports Update
Advertisement

लंदन। IND vs ENG : बर्मिंघम टेस्ट में भारत की पहली पारी 587 रनों पर समाप्त हुई। शुभमन गिल ने टीम के लिए 269 रनों की विराट पारी खेली। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक रहा। गिल टी ब्रेक के तुरंत बाद आउट हो गए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 89, यशस्वी जायसवाल ने 87, वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रनों का योगदान दिया। पहली पारी के हिसाब से भारत मैच में बेहद मजबूत स्थिति में है। अब मोर्चा संभालना है गेंदबाजों को। अगर आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 2-3 विकेट झटक लिए तो मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो जाएगी।

गिल ने 311 गेंदों पर पूरा किया दोहरा शतक

गिल ने आज IND vs ENG दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद कुछ ही देर में अपने करियर का पहला दोहरा शतक ठोक डाला। गिल ने अपना दोहरा शतक 311 गेंदों में पूरा किया। हालांकि आज लंच से ठीक पहले रविंद्र जडेजा अपने शतक से चूक गए थे और 89 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।  गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

गिल ने खत्म किया 23 साल का इंतजार, किया कमाल

राहुल द्रविड़ ने 2002 में ओवल में खेले गए मैच में 217 रन की पारी खेली थी। उनके बाद से अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में इतने रन नहीं बना सका था। गिल ने 23 साल बाद अब यह उपलब्धि हासिल कर ली है और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। IND vs ENG सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया है और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। उनकी वजह से ही पहले दिन भारतीय टीम 400 रनों के स्कोर को पार कर पाई। गिल ने दूसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी की और वह अभी कायसेंकायसंका रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs ENG: आज शुभमन गिल को चाहिए महज इतने रन, सचिन-विराट सब होंगे पीछे

IND vs ENG : इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें कप्तान

गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था।

सचिन ने कप्तान के तौर पर 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था, उस वक्त उनकी उम्र 26 साल 189 दिन थी। वहीं, कोहली ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 साल 260 दिन की उम्र में कप्तान रहते टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था।

Share this…