MCA का ऐलान : मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने अमोल मजूमदार

0
580

मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने ऐलान किया है कि घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार को मुंबई की सीनियर मेंस टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। MCA ने अपने बयान में कहा कि मुंबई के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच बनाया गया है।

French Open 2021 के दूसरे राउंड में पहुंचे राफेल नडाल-एश्ले बार्टी

अमोल की कप्तानी में मुंबई ने वर्ष 200-07 में जीती थी रणजी ट्रॉफी

MCA द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा कि, “एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति, जिसमें जतिन परांजपे (अध्यक्ष), नीलेश कुलकर्णी और विनोद कांबली शामिल हैं, उन्होंने अमोल मजूमदार को सीजन 2021-2022 के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया है।” मध्य क्रम के दमदार बल्लेबाज अमोल मजूमदार ने 2006-07 में अपनी कप्तानी में मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफी खिताब जीताया था।

Tokyo Olympic को लेकर सस्पेंस बरकरार, उधर पहली टीम पहुंची टोक्यो

अमोल ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में बनाया था विश्व रिकॉर्ड

गौरतलब है कि अमोल मजूमदार ने एक अनूठा कमाल किया था। उन्होंने साल 1993-94 सीजन में फरीदाबाद में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बॉम्बे के लिए अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया था, क्योंकि उन्होंने 260 रन की तूफानी पारी खेली थी। उस समय यह प्रथम श्रेणी के डेब्यू मैच में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। हालांकि, यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा ने दिसंबर 2018 में तोड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने इंदौर में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 267 रन की पारी खेली थी।

खिलाड़ियों की डाइट मनी के लिए IOA ने खेल मंत्रालय से की गुजारिश

मजूमदार ने 171 प्रथम श्रेणी मैचों में बनाए थे 11167 रन 

अमोल मजूमदार ने 171 फर्स्ट क्लास मैचों में 11167 रन बनाए हैं। मजूमदार काफी समय से कोचिंग की दुनिया में हाथ आजमा रहे हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 2019-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के अंतरिम बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here