Home Cricket Kolkata Knight Riders: IPL 2022 के शुरूआती मैचों से बाहर हुए फिंच...

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 के शुरूआती मैचों से बाहर हुए फिंच और कमिंस

0
Kolkata Knight Riders Aaron Finch and Pat Cummins ruled out of opening matches of IPL 2022

कोलकाता। IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच और तेज गेंदबाज पैट कमिंस लीग के शुरूआती 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। खुद केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि फिंच और कमिंस फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर हैं, लिहाजा वो शुरूआत के 5 मैचों के दौरान टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Swiss Open 2022: पी वी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में

यह खबर कोलकाता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 29 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 3 वनडे और एक टी-20 मैच खेला जाना है। इसके बाद फिंच और कमिंस समेत आईपीएल 2022 में भाग लेने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत आ जाएंगे। एरोन फिंच को कोलकाता ने एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है, जबकि कमिंस को टीम ने मेगा ऑक्शन में 7.25 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2022: बायो बबल तोड़ा तो टीमों को लगेगा करोड़ों का फटका

IPL 2022 में 25% दर्शकों की एंट्री होगी। इस बार IPL 2022 के सारे मैच महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। IPL 2022 का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

IPL 2022 Update: पहला मैच मिस कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव

IPL की प्रेस रिलीज में कहा गया है- यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद IPL फैंस का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा। मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25% दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।

Indian Grand Prix 2: अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में फिर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

ईशान के साथ ओपन करेंगे रोहित

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वो IPL 2022 में ईशान किशन के साथ ओपन करेंगे। रोहित ने इस बात की पुष्टि मुंबई इंडियंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। पिछले कुछ सीजन में हिटमैन को नंबर 4 पर भी खेलते देखा गया है, लेकिन बतौर ओपनर उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार है। रोहित ने IPL में ओपन करते हुए 59 पारियों में 32 की औसत से 1731 रन बनाए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रोहित शर्मा से सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- सूर्यकुमार यादव NCA में हैं और हम उनसे जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं। जब हमें NCA से मंजूरी मिल जाएगी सूर्यकुमार टीम में आ जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version