जानिए IPL में बतौर कप्तान किसने बनाए हैं सर्वाधिक रन

0
692

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2021 का आगाज आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। अब तक हुए IPL के 13वें सीजन तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो कप्तान के रूप में रोहित शर्मा जहां सबसे सफल कप्तान हैं, तो वहीं इस लीग में विराट कोहली एक खिताब पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली IPL में रोहित शर्मा के मुकाबले रन बनाने में आगे रहे हैं। विराट कोहली पिछले सीजन तक IPL लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बेट्समैन हैं, तो वहीं कप्तान के तौर पर भी उनके नाम पर आइपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

IPL2021: CSK में हुई इस खतरनाक तेज गेंदबाज की एंट्री

कप्तान के रूप में विराट ने ठोके सबसे ज्यादा रन

IPL के पिछले 13 सीजन में कप्तान के रूप में विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में बतौर कप्तान 4476 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का जबकि औसत 44 का रहा है। विराट के बाद कप्तान के रूप में इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अब तक कुल 4342 रन ठोके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा है। इस मामले में तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इस लीग में कुल 3518 रन बनाए थे।

जानिए IPL के 13वें सीजन तक कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बने

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीता पांच बार खिताब  

IPL लीग में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आइपीएल का खिताब जीता है, लेकिन कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो चौथे स्थान पर हैं। वहीं डेविड वार्नर ने कप्तान के तौर पर IPL में अब तक 2647 रन बनाए हैं। इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट ने कप्तान के रूप में 1900 रन बनाए और वह इस सूची में छठे स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं और उन्होंने इस लीग में बतौर कप्तान 1723 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here