जानिए IPL के 13वें सीजन तक कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बने

0
663

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL2021 का आगाज आज हो जाएगा। फटाफट क्रिकेट के नाम से मशहूर IPL के इस सीजन में भी एक से बढ़कर एक नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। इससे पहले IPL के आयोजित हो चुके 13वें सीजन तक भी कई बड़े रिकॉर्ड्स बन चुके हैं। IPL 2020 तक कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जहां विराट कोहली के नाम पर है तो वहीं सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल ने अपने नाम दर्ज करवा रखा है।

एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता Ajay Thakur पर लगा प्रतिबंध

इन्होंने मचाया धमाल

IPL लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है,  तो वहीं सबसे ज्यादा चौके लगाने का कीर्तिमान शिखर धवन के नाम पर दर्ज है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान डेविड वार्नर ने बनाया है। उन्होंने अब तक कुल 41 अर्धशतक इस लीग में जड़े हैं। इस लीग में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है, तो वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं।

IPL 2021: मैचों की हिंदी सहित आठ भाषाओं में होगी कमेंट्री

 विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

IPL के13वें सीजन तक विराट कोहली ने अपने बल्ले से शानदार कमाल कर दिखाया है। RCB की ओर से खेलते हुए कोहली ने इस लीग में अब तक 5878 रन ठोके है। वें सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर है। कोहली के अलावा दूसरे नंबर पर CSK के खिलाड़ी सुरेश रैना ने 5368 रन बनाए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ( SH) के खिलाड़ी डेविड वार्नर 5254 रनों के साथ तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 5230 रनों के साथ चौथे और दास कैपिटल्स के शिखर धवन 5197 रनों के साथ पांचवें नम्बर पर है।

MI vs RCB: उद्घाटन मुकाबले में ये रिकॉर्ड होंगे दांव पर

IPL टूर्नामेंट में इन्होंने ठोके सबसे ज्यादा शतक

IPL के 13वें सीजन कर सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के क्रिस गेल के नाम है। वें 6 शतक ठोककर पहले स्थान पर है। उनके अलावा 5 शतकों के साथ आरसीबी के विराट कोहली दूसरे तथा 4 शतकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर है। इनके अलवा चैन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी शेन वॉटसन भी 4शतकों के साथ चौथे और आरसीबी के एबी डिविलियर्स 3 सेंचुरी के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।

डेविड वॉर्नर ने बनाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

IPL लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में 48 अर्धशतक जमाए हैं। इनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन ने 41, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने 39, आरसीबी के विराट कोहली ने भी 39 और सीएसके के सुरेश रैना ने 38 अर्धशतक ठोके हैं।

इन्होंने की छक्कों की बारिश

IPL में सबसे अधिक छक्कों की बारिश करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 349 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा आरसीबी के एबी डिविलियर्स 235, सीएसके के एमएसधोनी ने 216, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने 213 तो वहीं आरसीबी के विराट कोहली ने 201 छक्के जड़े हैं।

इन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा चौके 

IPL सीजन में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन के नाम है। शिखर ने 591 चौके जड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने 510, आरसीबी के विराट कोहली ने 503 और सीएसके के सुरेश रैना ने  493 चौके उड़ाए है। वहीं केकेआर के गौतम गंभीर ने 491 चौके लगाए हैं।

इन गेंदबाजों ने झटके सबसे अधिक विकेट

अब तक हुई इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक विकेट मुंबई इंडियंस के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने चटकाए हैं। उन्होंने 170 विकेट झटके हैं। उनके बाद दूसरे नम्बर पर दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा है, जिन्होंने 160 विकेट लिए हैं। वहीं 156 विकेटों के साथ मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला तीसरे नंबर पर है। इनके अलावा 153 विकेट लेने वाले सीएसके के इवेन ब्रावो चौथे तथा 150 विकेट चटकाने वाले केकेआर के हरभजन सिंह पांचवें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here