Jemimah Rodrigues के पिता पर धर्मांतरण के गंभीर आरोप, खार जिमखाना से निकाला

0
59
Jemimah Rodrigues in controversy, Khar Gymkhana cancels membership, MASS RELIGIOUS CONVERSION
Advertisement

मुंबई। Jemimah Rodrigues: खार जिमखाना की गिनती मुंबई के सबसे पुराने क्लब में होती है। इस प्रतिष्ठित क्लब ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज की सदस्यता रद्द कर दी है। खार जिमखाना अधिकारियों के मुताबिक कुछ सदस्यों ने जेमिमा के पिता इवान पर क्लब प्रांगण का धार्मिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। दरअसल, खार जिमखाना में रविवार को वार्षित आम सभा की बैठक हुई, जिसमें ये मुद्दा उठाया गया। जेमिमा के पिता विवान रोड्रिग्ज पर क्लब के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि वह उन्होंने धार्मिक गतिविधियों के लिए परिसर का इस्तेमाल किया साथ ही ‘कमजोर’ लोगों को ‘धर्मांतरित’ करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रक्षित कायथ को किया सम्मानित

आरोपों पर जवाब नहीं दे सके जेमिमा और उनके पिता

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर Jemimah Rodrigues और उनके पिता को टेक्सट मैसेज और फोन कॉल किए गए, लेकिन दोनों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद एजीएम में उनकी सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया गया। कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, खार जिमखाना के अध्यक्ष विवेक देवनानी ने बताया कि आम बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों द्वारा पारित एक प्रस्ताव के अनुसार जेमिमा रोड्रिग्ज को दी गई मानद तीन साल की सदस्यता रद्द कर दी गई।

Hockey : जर्मनी से दो-दो हाथ करेगा भारत, पेरिस ओलंपिक का बदला लेने का मौका

ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नामक संगठन से जुड़े है जेमिमा के पिता

खार जिमखाना मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य शिव मल्होत्रा ने जो कारण बताए, उसके मुताबिक, ‘हमें पता चला कि Jemimah Rodrigues के पिता, ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नामक संगठन से जुड़े थे। उन्होंने लगभग डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक किया और 35 कार्यक्रम आयोजित किए। हम सभी जानते हैं कि वहां क्या हो रहा था। हम पूरे देश में धर्मांतरण के बारे में सुनते हैं, लेकिन यह हमारी नाक के नीचे हो रहा है।’

CWG 2026 : ग्लासगो खेलों से बाहर हुए क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती; भारत को झटका

अंधेरे कमरे में ट्रांस संगीत और अंधविश्वास

खार जिमखाना के उपनियम संविधान के नियम 4ए के अनुसार, खार जिमखाना किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देता है। खार जिमखाना के पूर्व अध्यक्ष नितिन गाडेकर ने कहा कि उन्हें एक स्टाफ सदस्य द्वारा ‘धार्मिक गतिविधि’ के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि, ‘मैं, मल्होत्रा और कुछ अन्य सदस्य इसे देखने गए थे। हमने देखा कि कमरे में अंधेरा था, ट्रांस संगीत बज रहा था और एक महिला कह रही थी वह हमें बचाने आ रहा है।’ गाडेकर ने कहा, ‘मुझे पहली बार जिमखाना में ये सब होता देख आश्चर्य हुआ। हमने विरोध किया और Jemimah Rodrigues की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया।’