जालौर। Colvin Shield : जिला जालौर क्रिकेट संघ (DCA) ने भीनमाल में सम्पन्न लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कॉल्विन शील्ड के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA), जयपुर के तत्वावधान में 7 जून से आयोजित की जा रही है।
Colvin Shield के लिए 8 टीमों को ईलीट ग्रुप में और 24 को प्लेट ग्रुप में रखा गया है। जालोर की टीम प्लेट ग्रुप-ए में शामिल है। जिसमें जालोर के अलावा अजमेर, हनुमानगढ़ और दौसा की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप के सभी लीग मुकाबले 9 से 11 जून तक राजसमंद में खेले जाएंगे। जालोर टीम की कप्तानी अनुभवी चंदन सिंह को सौंपी गई है, जबकि प्रेम माली उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अशोक जानी को मैनेजर के रूप में दी गई है।
French Open 2025 : नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में, टॉप सीड जैनिक सिनर से होगा मुकाबला
राजसमंद में 12 बजे तक पहुंचना अनिवार्य
सभी चयनित खिलाड़ियों को 8 जून को दोपहर 12 बजे तक राजसमंद पहुंचना अनिवार्य किया गया है। खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला क्रिकेट संघ जालौर के सचिव सतीश व्यास ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की।
🏏 Colvin Shield : जालोर सीनियर टीम सूची 2025 🏏
| क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम |
|---|---|
| 1 | चंदन सिंह |
| 2 | अभिषेक प्रताप |
| 3 | पुरोहित छगन सिंह |
| 4 | भरत प्रजापत |
| 5 | मुकेश कुमार |
| 6 | मुकेश चौधरी |
| 7 | हर्ष ठाकुर |
| 8 | विक्रम कुमार |
| 9 | हर्ष आनंद गिरी |
| 10 | दीपेन्द्र चौहान |
| 11 | कमलेश चौधरी (एनओसी) |
| 12 | सक्षम सिंह (एनओसी) |
| 13 | राहुल सिंह (एनओसी) |
| 14 | — |
| 15 | मयूर वैष्णव |
| 16 | दिनेश कुमार |
| 17 | नैनाराम सारण |
🧢 स्टैंडबाय खिलाड़ी
-
सुनील कुमार (एनओसी)
-
महेन्द्र विश्नोई
-
खुशपाल सिंह
Suryakumar Yadav की प्रचंड़ फार्म जारी, IPL के तुरंत बाद इस लीग में मचाया धमाल
🏏 Plate Group-A
स्थान: राजसमंद
| मैच संख्या | तारीख | टीमें |
|---|---|---|
| 1 | 9 जून 2025 | अजमेर बनाम हनुमानगढ़ |
| 2 | 9 जून 2025 | दौसा बनाम जालोर |
| 3 | 10 जून 2025 | अजमेर बनाम जालोर |
| 4 | 10 जून 2025 | दौसा बनाम हनुमानगढ़ |
| 5 | 11 जून 2025 | अजमेर बनाम दौसा |
| 6 | 11 जून 2025 | जालोर बनाम हनुमानगढ़ |











































































