Irani Cup पर रेस्ट ऑफ इंडिया का कब्जा, मध्यप्रदेश को 238 रन से हराया

0
326
Irani Cup 2023 rest of india beat Madhya pradesh by 238 runs

ग्वालियर। Irani Cup: 64 साल पुरानी ईरानी कप पर रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने इसके लिए मध्यप्रदेश को हराया। जिस खिलाड़ी की इस जीत में अहम भूमिका रही वो रहे यशस्वी जायसवाल। रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश को 238 रन से हराया। उसने जीत के लिए मध्यप्रदेश को 437 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन, पूरी टीम बस 198 रन बनाकर ढेर हो गई। मतलब जीत के लिए मध्य प्रदेश का जोर बिल्कुल भी नहीं दिखा। रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत से एक बार फिर एक रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम ईरानी कप पर कब्जा जमाने में नाकाम रही। बता दें कि साल 2000-01 से अब तक सिर्फ 3 बार ही रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीमें ईरानी कप जीत सकी हैं।

यशस्वी 357 रन बनाकर बने प्लेयर ऑफ द मैच

मध्य प्रदेश के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया Irani Cup जीती कैसे, अब जरा वो जान लीजिए। इसमें 21 साल के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रोल सबसे अहम रहा। उन्होंने इस मैच में 357 रन बनाए। ये रन उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर बनाए, जिसमें पहली पारी में स्कोर 213 रन का रहा। जबकि दूसरी पारी में 144 रन का। यशस्वी को उनके इस कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यशस्वी के अलावा पहली पारी में अभिमन्यु ईश्वरन के बनाए 159 रन ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में लीड दिलाने में मदद की। इस पारी के दौरान अभिमन्यु ने यशस्वी के साथ दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की, जिसने मध्यप्रदेश के कमर को तोडऩे का काम किया।

IND vs AUS: अभी नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, अहमदाबाद में भी स्मिथ ही होंगे कप्तान

बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों का चला जोर

बल्लेबाजों के अलावा रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों का भी टीम के Irani Cup जीतने में बड़ा रोल रहा। रेस्ट ऑफ इंडिया के तकरीबन हर गेंदबाज ने मैच में 3, 4 या उससे ज्यादा विकेट झटके। दोनों ही पारियों में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन दिखा। पूरी टीम का यही प्रयास रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत की वजह बना, जो कि मध्यप्रदेश की ओर से बिल्कुल नदारद दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here