IPL Mega Auction में इस बार 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

0
503

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में 1,214 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें भाग लेंगी। ऑक्शन में 270 कैप्ड प्लेयर, 903 अनकैप्ड प्लेयर और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

Pro Kabaddi League: हरियाणा ने दिल्ली की दी मात, यूपी ने बंगाल को पछाड़ा 

2 करोड़ की बेस प्राइस में 49 खिलाड़ी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए जारी की गई 2 करोड़ की बेस प्राइस की सूची  में 49 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 17 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन के अलावा, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, इशान किशन, सुरेश रैना के नाम इस सूची में शामिल है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में वॉर्नर, रबाडा, ब्रावो के अलावा पैट कमिंस, एडम जंपा, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट और फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम हैं। फ्रेंचाइजियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किए नामों पर 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली मेगा ऑक्शन में बोली लगाई जाएगी।

Weightlifting: अब अविनाश ढूंढ़ेंगे भारत के लिए दूसरी मीराबाई चानू

33 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है।

Men’s Hockey Team 17 सदस्यों सहित 34 कोरोना संक्रमित

ये खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से हटे 

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है। साल 2018 के बाद IPL का पहला बड़ा ऑक्शन होने जा रहा है। IPL 2018 के मेगा ऑक्शन में कुल 8 टीमें थी। इस बार 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। 10 टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here