Home Cricket Ipl तालिबान ने अफगानिस्तान में IPL के प्रसारण पर लगाई रोक

तालिबान ने अफगानिस्तान में IPL के प्रसारण पर लगाई रोक

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का दूसरा चरण UAE में शुरू हो चुका है। फिर से शुरू हुई लीग में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। विश्वभर की चर्चित टी-20 लीगों में शुमार IPL की हर तरफ धूम है और कई स्टार खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी है।

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से दी मात

तालिबान सरकार ने इसीलिए लगाई रोक 

सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर एम इब्राहिम मोमंद ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तालिबान के मुताबिक IPL में इस्लाम विरोधी चीजें दिखाई जाती हैं, महिलाएं बालों को ढके बगैर स्टेडियमों में जाती हैं और यहां लड़कियां (चीयरलीडर्स) नाचती हैं और इसी वजह से इसके प्रसारण पर रोक लगाई गई होगी।

ACB : तालिबान ने नसीबुल्लाह हक्कानी को बनाया अफगान क्रिकेट मुखिया 

तालिबान ने खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर भी लगाई रोक

गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान वहां महिला अधिकारों के खिलाफ काम कर रहा है। तालिबान ने खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर भी रोक लगा दी है। यही नहीं सत्ता संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान में अब मनोरंजन के अधिकतर साधनों पर भी प्रतिबंध लगाया दिया गया है।

IPL 2021: पंजाब और राजस्थान में भि़ड़ंत आज, ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग इलेवन

IPL2021 में अफगान के तीन खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा 

गौरतलब है कि IPL में अफगानी क्रिकेटरों की धूम है। इसमें इस समय तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान, ऑलराउंडर नबी और युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)का हिस्सा हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version