Home Cricket Ipl IPL 2022 Auction में इन तीन राज्यों के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बिके 

IPL 2022 Auction में इन तीन राज्यों के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बिके 

0

नई दिल्ली। IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी पूरी तैयारी के साथ उतरी थी। इस बार ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके। इसमें से 67 विदेशी खिलाड़ी थे। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंदर कुल 38 राज्य क्रिकेट संघ हैं। इसमें से 28 राज्य क्रिकेट संघों के 137 खिलाड़ी बिके। चार ही ऐसे राज्य क्रिकेट संघ थे, जिनके 10 से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में दिखाई देंगे।

Ranji Trophy: अब्दुल समद ने 68 गेंदों में ठोका शतक

तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बिके 

IPL 2022 Auction में सबसे ज्यादा 13-13 खिलाड़ी तमिलनाडु क्रिकेट संघ, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और दिल्ली क्रिकेट संघ के बिके। वहीं, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के कुल 12 खिलाड़ी बिके। तमिलनाडु को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। इस टीम ने पिछले साल पांचवीं बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

Dubai Tennis Championships में सानिया मिर्जा और हरादे का सफर समाप्त

इस बार ऑक्शन में तमिलनाडु के प्रमुख खिलाड़ी बिके 

तमिलनाडु टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थी। ऑक्शन में शाहरुख खान, दिनेश कार्तिक और वॉशिंगटन सुंदर इस राज्य क्रिकेट संघ से बिकने वाले प्रमुख खिलाड़ी रहे। 13 में से आठ खिलाड़ियों ने एक करोड़ का आंकड़ा छुआ। इनमें तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

40 साल बाद International Olympic Committee सत्र की मेजबानी करेगा भारत 

कर्नाटक और दिल्ली के खिलाड़ियों का भी बजा डंका

तमिलनाडु के खिलाड़ियों को खरीदने में फ्रेंचाइजियों के कुल 39.55 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं, कर्नाटक की ओर से ऑक्शन में बिकने वाले अहम खिलाड़ियों में मनीष पांडे और देवदत्त पडिक्कल रहे। इस राज्य क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों को खरीदने में कुल 29.60 करोड़ रुपए फ्रेंचाइजियों के जेब से निकले। दिल्ली का हमेशा से ऑक्शन में बोलबाला रहा है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला।

यूपी के खिलाड़ी किए गए पसंद 

शिखर धवन, नीतीश राणा और यश धुल दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से बिकने वाले अहम खिलाड़ी रहे। इस राज्य के खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने करीब 24.80 करोड़ रुपये खर्च किए। यूपी के भी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खूब पसंद किया। इस राज्य क्रिकेट संघ के कुल 12 खिलाड़ी बिके और उन पर कुल 22.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। यूपी के अहम खिलाड़ी जो IPL 2022  में अपना जलवा बिखेरते नजर जाएंगे, उनमें भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी, यश दयाल प्रमुख हैं।

पंजाब और राजस्थान के भी खिलाड़ी बिके

इसके अलावा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के 11 खिलाड़ी बिके। उनको खरीदने में कुल 14.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बरार, मयंक मार्कंडेय, गुरकीरत सिंह मान प्रमुख हैं। इसके अलावा राजस्थान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के भी 9-9खिलाड़ी ऑक्शन में बिके।

इन राज्यों के क्रिकेटरों को नहीं मिला कोई खरीदार

38 में से 10 स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक भी खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा। इसमें अरुणाचल प्रदेश, सर्विसेज, मिजोरम, पुड्डुचेरी, उत्तराखंड, मणिपूर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version