अहमदाबाद। PBKS vs MI : आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी लीग चरण में पहले स्थान पर रही पंजाब किंग्स और 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस। आज का PBKS vs MI मैच सेमीफाइनल भी माना जा सकता है। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। आज का मैच रोहित शर्मा के लिए भी यादगार बन सकता है। एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से रोहित शर्मा महज 3 कदम पीछे हैं।
Hockey : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में उरुग्वे को 3-1 से दी शिकस्त
टी20 में 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनेंगे रोहित!
दरअसल, इस PBKS vs MI मुकाबले में रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। अभी उनके नाम 452 मुकाबलों में 547 छक्के हैं और इस बड़े रिकॉर्ड से वो सिर्फ 3 कदम पीछे हैं। अब तक सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने ही टी20 में 550 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। रोहित इस सूची के 7वें और भारत के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। सूची में शीर्ष पर क्रिस गेल हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल – 463 मैचों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड – 695 मैचों में 908 छक्के
- आंद्रे रसेल – 551 मैचों में 747 छक्के
- निकोलस पूरन – 398 मैचों में 639 छक्के
- एलेक्स हेल्स – 496 मैचों में 560 छक्के
- कॉलिन मुनरो – 441 मैचों में 557 छक्के
- रोहित शर्मा – 452 मैचों में 547 छक्के
रोहित ने गुजरात के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
– पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे जिसने आईपीएल में 300 छक्के लगाए।
– आईपीएल में 7000 रन पूरे किए थे। वह विराट कोहली के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
– रोहित शर्मा मुंबई के लिए इस सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।