IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने रहेंगे पंत, जानिए वजह 

0
1424

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे फेज का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि, इस सीजन के शेष मैचों के लिए कप्तान नहीं बदला जाएगा। स्पोर्ट्सकीड़ा के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC)की कप्तानी करते रहेंगे। उनकी अगुआई में इस टीम ने पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया था और जब IPL स्थगित किया गया था अंक तालिका में ये टीम शीर्ष पर थी।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी बनने से कुछ कदम दूर Novak Djokovic

ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी टीम की कमान 

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट से ठीक होकर IPL 2021 के शेष सत्र के लिए यूएई में टीम के साथ मौजूद हैं। श्रेयस टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी। श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने IPL 2020 में यूएई में ही फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसे मुंबई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं IPL2021 से ठीक पहले वो कंधे में चोट लगने की वजह से खेल से दूर हो गए थे। उनकी सर्जरी की गई थी और काफी दिनों तक उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

IPL 2021: तो इस कारण आईपीएल नहीं खेलेंगे वाशिंग्टन सुंदर

पंत की कप्तानी में DC ने जीते छह मैच 

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और उन्होंने काफी अच्छी कप्तानी भी की थी। उन्होंने IPL 2021 के पहले हिस्से में टीम के लिए आठ मैचों में कप्तानी की थी जिसमें इस टीम ने 6 मैच जीते थे और 12 अंक के साथ पहले स्थान पर थी। वहीं श्रेयस अय्यर को दिल्ली का कप्तान साल 2019 में बनाया गया था और ये टीम 2020 में पहली बार IPL के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं।

Ind vs Eng: मार्क वुड और क्रिस वोक्स फिट, खेलेंगे चौथा टेस्ट

IPL 2021 के लिए ही टीम की कप्तानी करेंगे पंत 

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि, हमारे लिए ये अच्छी खबर है कि, श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है और वो एक्शन के लिए तैयार है। हालांकि डीसी मैनेजमेंट उन्हें रिकवर होने के लिए कुछ समय और देना चाहती है इस वजह से रिषभ पंत टीम के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन वो सिर्फ IPL 2021 के लिए ही टीम की कप्तानी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here