IPL में अब तक सिर्फ इस भारतीय ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड

0
648

नई दिल्ली। विश्व में सबसे अधिक पॉपुलर टी-20 टूर्नामेंट के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को जाना जाता है। अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए विश्व के बड़े-बड़े खिलाड़ी IPL खेलने आते हैं। IPL टूर्नामेंट में अब तक विदेशी खिलाड़ियों का ही वर्चस्व देखने को मिला है। वर्ष 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट या मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड की शुरुआत की गई थी। तब से अब तक सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ही यह अवार्ड को जीत पाया है।

IPL 2021: रिषभ पंत की इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

विराट ने एक बार जीता मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब

IPL के शुरुआती पांच सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर नहीं चुना जाता था। इसकी शुरुआत 2013 में हुई और पहला अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने जीता था। इसके बाद से अब तक 7 बार चुने गए खिलाड़ियों में सिर्फ एक ही भारतीय शामिल है। इस अवार्ड को सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम किया है। रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी जैसे धुरंधर भी इस खिताब को नहीं जीत पाए। शेष सभी नाम विदेशी खिलाड़ियों के हैं। जिन्होंने यह अवार्ड जीतने में बाजी मारी।

Hockey : भारतीय हॉकी टीम ने प्रैक्टिस मैच 4-3 से जीता

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर

वर्ष 2013 में जिस साल दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने IPL से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उस समय यह अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के शेन वॉटसन ने जीता था। इसके बाद 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने इसे जीता। 2015 में कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसेल ने इसे हासिल करने में सफल रहे। वर्ष 2016 में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इसे जीता था और वह यह खिताब जीतने वाले एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

IPL 2021: RCB का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

पिछले साल जोफ्रा आर्चर ने मारी थी बाजी 

वर्ष 2017 में पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेले बेन स्टोक्स, 2018 में केकेआर के सुनील नरेन को इस अवार्ड से नवाजा गया। 2019 में एक बार फिर से केकेआर की झोली में यह अवार्ड गया जब रसेल ने दूसरी बार इसे हासिल किया। 2020 में राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here