IPL 2022 में खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, NZC से मिल गई NOC

0
310

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के शुरू होने से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अच्छी खबर मिली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने आईपीएल 2022 में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों की उपलब्धता से जुड़ी संशय को दूर कर दिया है। एनजेडसी ने शुक्रवार को बताया कि नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज में वो उन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी, जोकि आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं हैं।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े लसिथ मलिंगा, मिली यह अहम जिम्मेदारी 

न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी IPL में खेलेंगे

NZC के इस फैसले के बाद केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी सहित न्यूजीलैंड के सभी 12 खिलाड़ी 26 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2022 के मैच से ही अपनी अपनी टीमों के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, एनजेडसी ने इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी दे दिया है।

ICC Women’s World Cup : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 रनों से दी शिकस्त

अगले सप्ताह भारत के लिए रवाना होंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 

न्यूजीलैंड को नीदरलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 26 मार्च को खेलना है जबकि तीन वनडे मैच 29 मार्च से शुरू होंगे और 4 अप्रैल तक चलेंगे। यदि आईपीएल के 15वें सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए बुलाया जाता, तो क्वारंटाइन नियमों के कारण वे पहले दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाते।आईपीएल से जुड़ने वाले कीवी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ने के लिए अगले सप्ताह भारत के लिए रवाना होंगे। गुजरात टाइटन्स द्वारा खरीदे गए लॉकी फर्ग्यूसन इस सप्ताह अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे जबकि डेवन कॉनवे, डेरिल मिचेल जैसे आईपीएल में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी 15 मार्च तक अपनी अपनी टीमों से जुड़ जाएंगे।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे Dushmantha Chameera, जानिए वजह

न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी IPL 2022 का बनेंगे हिस्सा

केन विलियमसन (SRH), लॉकी फर्ग्यूसन (गुजरात टाइटन्स), ट्रेंट बोल्ट (RR), एडम मिल्ने (CSK), मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग्स), टिम साउदी (कोलकाता नाइट राइडर्स, जेम्स नीशम (राजस्थान रॉयल्स), ग्लेन फिलिप्स (सनराइजर्स हैदराबाद), डेवन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स), फिन एलन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), टिम सेफर्ट (दिल्ली कैपिटल्स), डेरिल मिचेल (राजस्थान रॉयल्स)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here