चेन्नई। CSK : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चोटिल कप्तान ऋतुराज गायकवाड की जगह 17 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जम्पा की जगह आर. स्मरण को अपनी टीम में जोड़ा है। IPL ने देर रात इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की जानकारी दी। दोनों को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर टीमों में शामिल किया गया।
IPL 2025: जीत भी नहीं दिला सकी CSK को फायदा, आज LSG होगी टॉप 4 से बाहर
🔸 CSK ने ट्रायल के बाद किया आयुष को टीम में शामिल
-
CSK ने आयुष म्हात्रे को दो हफ्ते पहले ट्रायल के लिए बुलाया था।
-
नेट्स पर शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें ऋतुराज की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली।
-
यह CSK की भविष्य की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
PBKS vs KKR: आज कोलकाता के सामने पंजाब की चुनौती, दोनों टीमों के स्पिन अटैक में होगा बदलाव!
🔸 म्हात्रे का डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन
-
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 9 मैच, 2 शतक, 1 अर्धशतक
-
लिस्ट ए क्रिकेट: 7 मैच, हाई स्कोर – 181 रन (नागालैंड के खिलाफ)
-
विजय हजारे ट्रॉफी: सौराष्ट्र के खिलाफ 148 रन
-
U-19 एशिया कप (2024): 3 मैचों में 55 रन
Archery World Cup 2025 : भारत का शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते
🔸 आयुष की मेहनत की कहानी: विरार से ओवल मैदान तक
-
म्हात्रे का घर मुंबई से करीब 46 किमी दूर विरार में है।
-
वह रोज सुबह 5 बजे ट्रेन पकड़ कर ओवल मैदान अभ्यास के लिए जाते थे।
-
13 साल की उम्र में ही सीनियर टीम का हिस्सा बन गए थे।
-
विरार के साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब से क्रिकेट की शुरुआत की।
Karun Nair : अब IPL 2025 में भी धमाकेदार प्रदर्शन, फिर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
6 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत की
म्हात्रे ने एक इंटरव्यू में पिछले साल बताया था कि 6 साल की उम्र क्रिकेट खेलना शुरू किया था, पर 10 साल में वह क्रिकेट को लेकर सीरियस हुए। क्रिकेट के लिए उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल में एडमिशन लिया और उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक हर दिन उन्हें प्रैक्टिस में लेकर जाते थे।
IPL 2025: स्लो ओवर रेट के कारण अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना
पिता वसई कॉर्पोरेशन बैंक में क्लर्क
म्हात्रे के पिता योगेश वसई कॉर्पोरेशन बैंक में क्लर्क हैं। हालांकि, इससे पहले उनके पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। एक बार नौकरी भी चली गई थी। उस समय परिवार ने उनको आर्थिक संकट का एहसास नहीं होने दिया, ताकि आयुष अपने फोकस से न भटके। अब जब CSK में उनका चयन हो गया है, तो परिवार और खुद आयुष की सालों की मेहनत भी सार्थक होती दिखाई दे रही हैै।