Home sports Celebrity MS Dhoni के घुटने की हुई सफल सर्जरी, आईपीएल 2024 के लिए...

MS Dhoni के घुटने की हुई सफल सर्जरी, आईपीएल 2024 के लिए होंगे रेडी!

0
MS Dhoni underwent a knee surgery in Mumbai, the same doctor who performed the surgery on Pant

मुंबई। MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। सीएसके की टीम का ये पांचवां खिताब था। लेकिन आईपीएल 2023 में सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में परेशानी थी। धोनी के घुटने का सफल आपरेशन हो चुका है। अब उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं।

Junior Hockey Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर कब्जाया खिताब, रचा इतिहास

अस्पताल से मिली छुट्टी, रांची में करेंगे आराम

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का कोकिलाबेन अस्पताल में सफल आपरेशन हो गया है। वह ठीक है और आपरेशन गुरुवार सुबह ही हुआ है। अभी मुझे इसका ब्यौरा मिलना बाकी है। यह पता चला है कि MS Dhoni को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सीएसके प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि उन्हें पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह रांची चले गए है।

French Open 2023: टूर्नामेंट का दूसरा दौर समाप्त, इन स्टार खिलाड़ियों ने किया तीसरे दौर में प्रवेश

चोट के साथ खेले थे आईपीएल 2023

धोनी अपना रिहैबिलिटेशन शुरू होने से पहले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेगे। उम्मीद है कि अगले आईपीएल से पहले उनके पास फिट होने का पूरा समय रहेंगे। आईपीएल 2023 में धोनी ज्यादातर समय घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते हुए नजर आए। आईपीएल फाइनल के बाद MS Dhoni ने कहा था कि अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है शरीर साथ देता है तो मैं खेलूंगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version