IPL से भी संन्यास लेंगे धोनी, नए कप्तान की तलाश में जुटी सीएसके

0
499
MS Dhoni to retire after IPL 2023 , CSK engaged in search of new captain

मुंबई। IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। माना जा रहा है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का यह अंतिम सीजन हो सकता है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान IPL जैसे टूर्नामेंट में बड़ा नाम कमाया है। आईपीएल पर एमएस धोनी के प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता है। फैंस इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या यह एमएस धोनी का अंतिम सीजन होने जा रहा है। लगभग तय माना जा रहा है कि यह सीजन धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

WPL 2023: स्मृति मंधाना होंगी RCB की कप्तान, कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने किया ऐलान

चेन्नई के लिए धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढना मुश्किल

एमएस धोनी ने 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी और कुछ मैचों के बाद जडेजा ने पद छोड़ दिया और एमएस धोनी को वापस कप्तानी सौंप दी। IPL का अगला सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होगा। धोनी इस बार भी बतौर कप्तान मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन सीएसके के लिए धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढ पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 234 मैचों में 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.2 का रहा है। ढ्ढक्करु में धोनी के कप्तानी पर एक नजर डालें तो उन्होंने 210 मैचों में 123 मैच जीता है।

IND vs AUS: घूमती पिच पर बल्लेबाजों का संघर्ष, लंच तक भारत 88/4

धोनी के संन्यास पर क्या बोले मैथ्यू हेडन?

धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेल चुके मैथ्यू हेडन ने कहा कि यह एक अद्भुत क्षण होगा। मुझे लगता है कि पिछले साल, हम सभी इस धारणा के तहत थे कि एमएसडी फिर से वापस आएंगे। आईपीएल सीजन के अंत में, उन्होंने यह यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला सीजन खेलेंगे। यह, निश्चित रूप से मुझे लगता है कि उनके IPL करियर के अंत होगा। इसलिए, यह सीजन न केवल फैंस के लिए महत्वपूर्ण होगी, बल्कि उनका प्रदर्शन भी इस सीजन में सीएसके के लिए काफी अहम होगा।

Women’s T20 WC: नॉकआउट में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, आज इंग्लैंड से मुकाबला

कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्तान?

आईपीएल 2023 के शेड्यूल की घोषणा के साथ, क्रिकेट फैंस ने आगामी मेगा इवेंट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना शुरू कर दिया है। चर्चा के बिंदुओं में से एक यह है कि धोनी के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन संभालेगा। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पार्थिव पटेल का कहना है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली सीएसके के लिए कप्तानी विकल्प हो सकते हैं। पटेल ने कहा कि एक नाम है जिसे मैं बताना चाहूंगा, वह है मोईन अली। हमें यह देखना होगा कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी के लिए तैयार हैं। यदि आप बात कर रहे हैं बेन स्टोक्स और उनकी कप्तानी के बारे में, जैसा कि आप जानते हैं, IPL के तुरंत बाद एशेज शुरू होने जा रहा है और इंग्लैंड बोर्ड उन्हें कितना खेलने की अनुमति देगा, यह तो देखने वाली बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here