IPL Mega Auction 2022 में इन विदेशी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा !!

0
446

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है। खिलाड़ियों, फैंस के साथ ही सभी 10 टीमों की नजरें इस नीलामी पर टिकी हुई हैं। नीलामी में विदेशी खिलाड़ी आकर्षण का खास केंद्र होंगे। कई विदेशी खिलाड़ियों  को नीलामी में बड़ी रकम मिल सकती है।

विंडीज के खिलाफ चमके ये खिलाड़ी तो IPL 2022 Mega Auction में होंगे मालामाल !!

डेविड वॉर्नर पर लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ जुड़ने के बाद से डेविड वॉर्नर टीम के स्टैंड आउट परफॉर्मर रहे। 2021 को छोड़कर वॉर्नर ने सनराइजर्स के लिए अपने हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए। फिर भी सनराइजर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया। तीन बार ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले वॉर्नर सनराइजर्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बना चुके हैं। ऐसे में IPL Mega Auction 2022 में वॉर्नर पर बड़ी बोली लग सकती है।

IPL 2022: आइपीएल नीलामी से हटे Mitchell Starc, यह बताई वजह

कई टीमों के रडार पर होंगे जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो टॉप ऑर्डर में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से कई टीमों के रडार पर होंगे। उन्होंने अब तक आईपीएल में 28 मैचों में एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1038 रन बनाए हैं। लोगों के आकर्षण का केंद्र  टी20 लीग में उनका औसत 41.52 है एवं स्ट्राइक रेट 142.19 का रहा है। उन्होंने 2021 के आईपीएल में 41.33 की एवरेज से 248 रन बनाए हैं।

Tennis Rankings: एश्ले बार्टी और जोकोविक टॉप पर कायम 

पैट कमिंस पर लग सकती है 15 करोड़ से ज्यादा की बोली 

ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर पैट कमिंस अपनी परफेक्ट लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में अबतक 37 मैचों में 30.13 की एवरेज से 38 विकेट लिए हैं। साथ ही, उन्होंने दो अर्धशतक भी जमाए हैं। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत में खरीदा था। इस साल की नीलामी में भी कमिंस पर फ्रेंचाइजी टीमों की नजरें टिकी हुई हैं।

शानदार गेंदबाजी करते हैं कैगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को IPL Mega Auction 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। रबाडा की शानदार गेंदबाजी को देखते हुए उनपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। उन्होंने 50 आईपीएल मुकाबलों में 20.53 की औसत एवं 8.21 की स्ट्राइक रेट से 76 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट रहा है।

शाकिब अल हसन पर भी होगी निगाहें

बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने पिछले कुछ वर्षों में लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक 73मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 793 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 29.19 की औसत से 63 विकेट भी चटकाए हैं। 2021 में शाकिब ने का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था क्योंकि वह 47 रन बनाने के अलावा सिर्फ चार विकेट लेने में सफल रहे।

क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन 

क्विंटन डिकॉक ने हाल ही में भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनका बेहतरीन फॉर्म फ्रेंचाइजी टीमों के के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। डिकॉक ने 3 मैचों में 229 रन बनाए, जिसमें दूसरे वनडे में 78 और आखिरी मैच में शानदार 124 रनों की पारी शामिल थे। IPL Mega Auction 2022 में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

लियाम लिविंगस्टोन बिग हिट्स लगाने के लिए मशहूर

लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए पांच मैच खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लिविंगस्टोन बल्ले से बिग हिट्स लगाने के अलावा गेंद से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here