मुंबई। MI vs LSG : मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और आईपीएल पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई ने रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Jasprit Bumrah, the player that you are 🤌 pic.twitter.com/5tbYPiNmwe
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 27, 2025
जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स की पूरी टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर जसप्रीत बुमराह ने, जिन्होंने चार विकेट झटके। बुमराह ने 16वें ओवर में तीन विकेट लेकर मैच पूरी तरह मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट और विल जैक्स ने दो विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन ने अर्धशतक जड़े और टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया।
Icon.#MIvLSG LIVE: https://t.co/RhpVPVsTuU pic.twitter.com/poeMgw43N3
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 27, 2025
लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आवेश खान और मयंक यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए, लेकिन वे मुंबई की तेजतर्रार बल्लेबाजी को ज्यादा देर रोक नहीं सके। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने न केवल अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है।
In 18 YEARS, Mumbai Indians have NOT lost a game after posting 200+ 😳 pic.twitter.com/n1jebq1dza
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 27, 2025
बुमराह ने दिया पहला झटका
MI vs LSG मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स की पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिया। बुमराह ने एडेन मार्करम को 11 गेंदों पर नौ रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। मार्करम क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बुमराह की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। इस विकेट से मुंबई इंडियंस को शुरुआती सफलता मिली और लखनऊ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
A 𝘽𝙊𝙊𝙈-𝙄𝙉𝙂 start 👊
Jasprit Bumrah gives #MI the first breakthrough 💪#LSG are 29/1 after 4 overs.
Updates ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @mipaltan | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/SCjmixKCKy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
विल जैक्स ने दिए LSG को दो झटके
पावरप्ले के बाद MI vs LSG मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे। टीम अच्छी लय में नजर आ रही थी, लेकिन सातवें ओवर में विल जैक्स ने लखनऊ को करारे झटके दिए। जैक्स ने पहले खतरनाक नजर आ रहे निकोलस पूरन को आउट किया, जिन्होंने 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। पूरन की आक्रामक बल्लेबाजी से लखनऊ को तेजी मिल रही थी, लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई को बड़ी राहत मिली।
पूरन के आउट होने के तुरंत बाद विल जैक्स ने तीसरी ही गेंद पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को भी पवेलियन भेज दिया। पंत मात्र चार रन बनाकर आउट हुए। इस तरह विल जैक्स ने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
Innings Break!
A power-packed batting effort from @mipaltan 👊
Will it be enough or will it go #LSG‘s way? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG pic.twitter.com/GUntWz1Ras
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने रखा 216 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने MI vs LSG मुकाबले में रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के सामने 216 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए।
His 𝘴𝘮𝘢𝘤𝘬𝘪𝘯𝘨 form continues 👌
The ever-reliable Surya Kumar Yadav departs after his 3️⃣rd FIFTY of the season🫡
With this, he also leads the Orange Cap leaderboard 🧢
Updates ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @mipaltan | @surya_14kumar pic.twitter.com/OSCIKvxIbO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
रिक्लेटन- सूर्यकुमार के अर्धशतकों ने संभाली मुंबई की पारी
मुंबई की तरफ से रियान रिक्लेटन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों की अपनी पारी में चार चौकों और चार छक्कों के सहारे 54 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इनके अलावा विल जैक्स ने 29 रन, कॉबिन बॉश ने 20 रन, रोहित शर्मा ने 12 रन, तिलक वर्मा ने छह रन और हार्दिक पांड्या ने पांच रन का योगदान दिया। नमन धीर अंत तक नाबाद रहे और 11 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से तेजतर्रार 25 रन बनाए।
INDW vs SLW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत
महंगे साबित हुए लखनऊ के गेंदबाज
लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों ने MI vs LSG मुकाबले में बीच-बीच में विकेट निकालकर मुंबई की रफ्तार पर लगाम लगाने की कोशिश की। मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। अब लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए 216 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा।
WTT Contender Tunis 2025 : भारत के मानुष शाह और दीया चितले ने जीता मिश्रित युगल खिताब
MI vs LSG की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयरः जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयरः डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।