MI vs DC : IPL 2025 प्लेऑफ की सभी टीमें तय, मुंबई की भी एंट्री

685
Advertisement

मुंबई। MI vs DC : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों  से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था।

GT vs LSG: प्लेऑफ की टेंशन खत्म, आज ‘बदले और सम्मान’ की जंग

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs DC मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

Khelo India बीच गेम्स में राजस्थान का मिश्रित प्रदर्शन, कबड्डी में जीते; सॉकर में पेनल्टी शूटआउट हारे

दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं। 24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी। ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

Share this…