Home Cricket Ipl IPL में रिटेन हुए खिलाड़ियों की सूची का हुआ खुलासा, जानिए कौनसी...

IPL में रिटेन हुए खिलाड़ियों की सूची का हुआ खुलासा, जानिए कौनसी टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन !!

0

नई दिल्ली। विश्व की सबसे प्रसिद्ध  टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के नए सीजन में दो नई टीमें शामिल होंगी। आईपीएल के नए सीजन (IPL 2022) के लिए मेगा आक्शन किया जाएगा, इससे पहले सभी टीमों के अपने चार अहम खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए बाकी को रिलीज किया है।

Rahul Dravid ने खुश होकर ग्राउंड्समैन को दिए 35 हजार रुपए, जानिए वजह 

8 टीमों में से 7 ने अपने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

जानकार सूत्रों के अनुसार आई रिपोर्ट के मुताबिक IPL की 8 टीमों में से 7 ने अपने खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए रिटेन कर लिया है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पंजाब किंग्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रख रही है। फ्रेंचाइजी पूरे 90 करोड़ के साथ खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन का हिस्सा होगी क्रिकइंफो ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी की है। धोनी, कोहली और विलियम्सन जैसे स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीम ने अपने साथ रखा है।

Ballon d’or 2021: Lionel Messi ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब, इन दिग्गजों को पछाड़ा 

कौनसा खिलाड़ी किस टीम के लिए किया गया रिटेन 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली को रिटेन किया है। वहीं सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेन किया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने  केन विलियम्सन को, मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल को, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्या को और राजस्थान रॉयल्स (RR) संजू सैमसन को रिटेन किया है। हालांकि रिटेन को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टेस्ट क्रिकेट में R Ashwin ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

IPL 2022 के लिए रिटेंशन प्रकिया

अगले साल होने वाले IPL के लिए रिटेंशन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। आज सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की सूची सौंपने वाली है। IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा। ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है। पहले से मौजूद आठों टीमों को आज रिटेन किए जाने वाले 4 खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version